फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valley of Flowers: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का आंकड़ा; 16,462 पर्यटक पहुंचे, भारतीय पर्यटकों की बढ़ी आमद

Sun, 02 Aug 2026 08:17 PM IST
Alka Tyagi प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योर्तिमठ(चमोली)

सार

एक जून से 30 जुलाई तक फूलों की घाटी में 16,462 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 86 विदेशी और शेष भारतीय पर्यटक शामिल हैं।
Register For Event
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी इस वर्ष पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। सीजन शुरू होने के महज दो माह में ही घाटी ने पिछले पूरे वर्ष का पर्यटक रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से वन विभाग के राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


एक जून से 30 जुलाई तक फूलों की घाटी में 16,462 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 86 विदेशी और शेष भारतीय पर्यटक शामिल हैं। पिछले वर्ष पूरे सीजन में घाटी में 15,924 पर्यटक आए थे जिनमें 416 विदेशी पर्यटक थे। इस बार विदेशी पर्यटकों की संख्या भले कम रही हो लेकिन भारतीय पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद ने कुल संख्या को नया मुकाम दिलाया है। फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ी संख्या से विभाग को राजस्व का भी लाभ मिला है।

पिछले पूरे सीजन में विभाग को 33.28 लाख रुपये की आय हुई थी जबकि इस वर्ष केवल दो माह में ही 30.35 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि घाटी अभी करीब तीन माह और पर्यटकों के लिए खुली रहेगी जिससे पर्यटकों की संख्या और राजस्व दोनों में और वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन




शनिवार से फिर पर्यटकों के लिए खुली घाटी
भारी बारिश के कारण शुक्रवार को एहतियातन फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद घाटी को दोबारा खोल दिया गया। इसके साथ ही घाटी एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई। वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल के अनुसार इस समय घाटी में सबसे अधिक प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं। शनिवार को 300 से अधिक पर्यटकों ने घाटी का भ्रमण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें