फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: CCTV की पुरानी फुटेज से खुलेंगे नए राज; गढ़वाल आयुक्त की जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 02 Aug 2026 07:45 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल के बाद अब सह आरोपी सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान की संपत्तियों की जांच की जा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब गढ़वाल आयुक्त की जांच समिति की रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। समिति ने मंदिर अधिकारी, चढ़ावा गणना कक्ष, खजांची, प्रोटोकॉल समेत विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर तैनात बदरी-केदार मंदिर समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। समिति जल्द अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस की जांच भी लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल के बाद अब सह आरोपी सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान की संपत्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मामला उजागर होने से पहले आरोपियों ने कहीं भूमि खरीदी या किसी अन्य माध्यम में बड़ी धनराशि का निवेश तो नहीं किया। साथ ही बदरीनाथ मंदिर के कुबेर खजाने से जुड़े वर्ष 2026 के अभिलेखों की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

जांच का सबसे अहम पहलू गणना कक्ष की मई और जून माह की करीब 30 दिन की पुरानी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग है। पुलिस ने पुरानी डीवीआर को रिकवर कराने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) देहरादून भेजा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रिकॉर्डिंग तकनीकी कारणों से डिलीट हुई या फिर किसी ने जानबूझकर उसे हटाया। यदि फुटेज सफलतापूर्वक रिकवर हो जाती है तो जांच में कई नए चेहरे और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


Tehri: भारी बारिश से मुयाल गांव में भूस्खलन, घर छोड़कर भागे लाेग, तीन परिवारों को किया शिफ्ट
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है। फॉरेंसिक टीम से सीसीटीवी की पुरानी डीवीआर की रिकॉर्डिंग रिकवर करवाई जा रही है। बीकेटीसी की आंतरिक जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें