फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को दी जाए प्राथमिकता : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री धामी को सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ने भेंट किए उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कहा कि औपचारिक भेंटों में उपहार के रूप में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए। इससे स्थानीय किसानों व स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
बुधवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी से सल्ट क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किए।
विज्ञापन

सीएम ने विधायक जीना की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, पहाड़ी उत्पाद उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के उपयोग और प्रोत्साहन से पहाड़ की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, औपचारिक भेंट सभी लोगों को स्थानीय, पारंपरिक व जैविक उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे जहां एक ओर हमारे पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिलती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उत्पादन और विपणन को भी सीधा प्रोत्साहन मिलता है। महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और किसानों को इसका प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ होता है।उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद पहाड़ी दालें, मंडुवा, झंगोरा, आर्गेनिक मसाले, हर्बल उत्पाद, हस्तशिल्प, हाथकरघा वस्त्र व अन्य स्थानीय सामग्री को सम्मानपूर्वक अपनाएं। लोकल टू ग्लोबल के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। स्थानीय उत्पादों के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें