फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का दोहरा मिजाज, दिन में धूप रात में ठिठुरन; उत्तर–मध्य भागों में शीतलहर के आसार

Wed, 31 Dec 2025 10:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जबकि रात होते ही ठंड अपना असर दिखाने लगती है।
Register For Event
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जबकि रात होते ही ठंड अपना असर दिखाने लगती है। इसी तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण सुबह और देर रात की ठिठुरन लोगों को बेचैन कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर समेत उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में भी मौसम का यही विरोधाभास साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिसके कारण रात और सुबह का समय काफी ठंडा महसूस हुआ। सुबह और शाम के समय आर्द्रता 48 से 71 प्रतिशत के बीच रही और हवा की गति लगभग 2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। आसमान पूरे दिन साफ रहा।

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग ने महसूस की, जहां अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके उलट जगदलपुर में पारा 29.7 डिग्री तक पहुंचा, जो प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रहा। दुर्ग, माना एयरपोर्ट, बिलासपुर और पेंड्रारोड में भी रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चली, हालांकि प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। आने वाले दिनों को लेकर विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर शीतलहर बनी रह सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जिससे रात की ठंड में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर विभाग ने बताया कि बुधवार की सुबह धुंध या हल्का कुहासा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें