फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, कैप्सूल वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

Thu, 02 Jul 2026 02:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्राम घोटिया के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
Register For Event
विज्ञापन
मृतकों की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्राम घोटिया के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और ड्यूटी से लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 34 वर्षीय सत्यप्रकाश सोनवानी और 25 वर्षीय गोपी किशन आडिल के रूप में हुई है। दोनों सिटी कोतवाली क्षेत्र के निवासी थे तथा पलारी थाना क्षेत्र के संडी स्थित सरकारी शराब दुकान में कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि रात के समय दोनों बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम घोटिया के समीप एक कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पलारी थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और मर्ग कायम कर दुर्घटनाछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्राम घोटिया के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें