फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal mining: महासमुंद में पुलिस ने  अवैध खनन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, माउंटिंग चेन व हाइवा बरामद

Thu, 21 Dec 2023 08:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार माउंटिंग चेन 20-22 हाइवा जब्त किए हैं। एसपी का कहना है कि आगे सूचना मिलने पर और कार्रवाई की जायेगी। 
 
Register For Event
विज्ञापन
अवैध रेत उत्खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हथखोज के महानदी से चार माउंटिंग चेन लगभग 20-22 हाइवा जब्त किया है। इसी तरह से बरबसपुर-बड़गांव रेत घाट से एक चैन माउंटिंग चेन व दो हाइवा को जब्त किया गया है।

विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि जिले मे अभी कोई भी रेत घाट वैध नहीं है। इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने चिंगरौद से सटे हथखोज और बरबसपुर-बड़गांव घाट मे ये कार्रवाई की है। विडंबना है कि वर्षों से नेताओं के दबाव में रेत माफियों पर कार्रवाई करने वाला खनिज विभाग और पुलिस दोनों ही कुभकंर्णी नींद मे सोया हुआ है। भाजपा ने अवैध रेत खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसपी ने यह कार्रवाई पुलिस विभाग से करवाई है। 

बम्हनी, चिंगरौद, बरबसपुर, बड़गांव, सिरपुर, मुड़ियाडीह के महानदी घाट मे महीनो से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिसके कारण पूरी रोड गड्ढों मे तब्दील हो गई है। सरकार बदलते ही इस अवैध काम पर अंकुश लगाने की मुहिम छिड़ गई है। ग्रामीण बता रहे हैं कि 24 घंटे रेत का उत्खनन किया जा रहा है। वहीं, एसपी का कहना है कि आगे सूचना मिलने पर और कार्रवाई की जायेगी। साथ ही इन सभी जब्त वाहनों को नियमानुसार कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सौंपा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें