फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Elderly man commits suicide by hanging himself from a tree in Dausa

Dausa Suicide: उधार दिए रुपये वापस मांगे तो साढ़ू देने लगा धमकी; परेशान बुजुर्ग ने पेड़ से लगा लिया फंदा

Thu, 21 Dec 2023 08:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Dec 2023 08:13 PM IST
सार
Register For Event

किसी और से कर्जा लेकर पत्नी की बहन के पति को प्लाट खरीदने के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये दिये थे उधार। बाद में रुपये मांगने पर मिलने लगी धमकी।

विज्ञापन
Elderly man commits suicide by hanging himself from a tree in Dausa
बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र के कराड़ी का बास गांव में गुरुवार एक बुजुर्ग का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बांदीकुई थाना पुलिस को मृतक बुजुर्ग के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में उसने कर्जे को अपनी मौत की वजह बताया। मृतक की पहचान भगवान सहाय सैनी निवासी दौसा वालों की सेठी ढाणी सिकंदरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पत्नी की बहन के पति को जमीन खरीदने के लिए दिया था कर्जा
मृतक के पास मिले सुसाइड में लिखा था कि मेरे साड़ु ( पत्नी की बहन का पति) हरगोविंद श्यालावास में रहता है, उसको 12 दिसंबर 2021 को एक प्लाट खरदने के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये नकद उधार दिए थे। पत्नी की बहन का पति अब रुपये वापस मांगने पर धमकी देता है। 
विज्ञापन





मृतक ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा है कि ये रुपये मैंने किसी और व्यक्ति से उधार लाकर दिए थे, लेकिन पिछले एक महीने से हरगोविंद परेशान कर रहा था। साथ ही रुपये मांगने पर धमकी देता था, जिसके कारण मैं आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा साड़ू हरगोविंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने मौसे के खिलाफ दर्ज कराया केस 
बांदीकुई थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के पास से सुसाइड मिला है। उसमें उसने साडू को रुपये उधार देने की बात कही है। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed