फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट में टीचर अरेस्ट: नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, घर में किया दुष्कर्म; पीड़िता ने बताया काला सच

Thu, 23 Jul 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

पेंड्रा में एक स्कूल के शिक्षक को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Register For Event
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर नाबालिग छात्रा को अपने घर में रखकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम अमित शर्मा है। वह सतना का निवासी है और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में संविदा शिक्षक के पद पर तैनात था। आरोप है कि अमित शर्मा ने अपनी ही नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाया। छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। शिक्षक उसे रास्ते से अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने थाना पेंड्रा में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता और बंधक के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। पेंड्रा पुलिस ने आरोपी अमित शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी अमित शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 65(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी लगाई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। मामले की विवेचना अभी जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी दोहराया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। पेंड्रा पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें