फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड, शराब घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई

Thu, 20 Aug 2026 10:15 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

Chhattisgarh News: धमतरी में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर ईडी ने छापेमारी की है। करीब आठ सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में पहुंची है और कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में दस्तावेजों की जांच कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का निवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम सुबह ही रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची और अंदर दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दो गाड़ियों में पहुंची ED की टीम
जानकारी के अनुसार ईडी की टीम दो अलग-अलग गाड़ियों से रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर पहुंची। टीम में सुरक्षा बलों समेत करीब आठ सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। सुबह से चल रही कार्रवाई के दौरान टीम घर के अंदर दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है।

शराब घोटाले से जुड़े मामले में एक्शन
रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। ईडी की यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में बताई जा रही है। हालांकि, छापे के दौरान अब तक क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


सुबह से घर में जांच जारी
ED की टीम ने सुबह से ही घर में जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान घर के अंदर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामदगी या जांच से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

'2019 से 2022 के बीच सिंडिकेट ने किया घोटाला'
ईडी के अनुसार कथित शराब घोटाले को 2019 से 2022 के बीच एक 'सिंडिकेट' ने अंजाम दिया था। उस समय छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। ईडी का आरोप है कि इस सिंडिकेट ने करीब 3,000 करोड़ रुपये की कथित अपराध से अर्जित राशि जुटाई थी।

ईडी के मुताबिक रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंची थी रकम
ईडी ने अपने एक बयान में आरोप लगाया था कि कथित अपराध से अर्जित राशि नकदी के रूप में जुटाई गई और इसका एक बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाया गया था। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

1980 में कांग्रेस से जुड़े, 2013 में बने प्रदेश कोषाध्यक्ष
रामगोपाल अग्रवाल वर्ष 1980 में कांग्रेस से जुड़े थे। वर्ष 2013 में उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन संगठन में उनका प्रभावशाली कद रहा है।

2023 में भी कई ठिकानों पर हुई थी ईडी की कार्रवाई
रामगोपाल अग्रवाल के कई ठिकानों पर वर्ष 2023 में भी ईडी ने कार्रवाई की थी। इसके बाद से शराब घोटाले से जुड़े मामले में उनकी भूमिका को लेकर जांच चल रही है। मौजूदा जानकारी के अनुसार रामगोपाल अग्रवाल ईडी की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें