फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: विजयदशमी पर विधायक अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, शहरभर के रावण दहन कार्यक्रमों में रहे शामिल

Fri, 03 Oct 2025 11:10 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

विजयदशमी पर पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने शहरवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी वर्गों की समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए कहा कि आदिशक्ति जगज्जननी माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे।
Register For Event
विज्ञापन
विजयदशमी पर विधायक अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व विजयदशमी पर पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने शहरवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी वर्गों की समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए कहा कि आदिशक्ति जगज्जननी माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे।
विज्ञापन


अपने संदेश में अग्रवाल ने कहा कि विजयदशमी भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखती है। यह पर्व भगवान श्रीराम की मर्यादा, धर्म और सत्य पर आधारित जीवनशैली का स्मरण कराता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर सदाचार और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में विजयदशमी का सार्थक संदेश तभी है जब हम अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों का विकास करें और समाज को सकारात्मक दिशा दें। विजयदशमी के अवसर पर शहरभर में आयोजित विभिन्न रावण दहन कार्यक्रमों में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें