फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: एएसआई ने बैरक में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप मचा

Sat, 16 Aug 2025 01:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
विज्ञापन
Balod News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के पुलिस बैरक में एक सहायक उप निरीक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  फांसी के फंदे पर उसका शव लटका मिला। मृतक का नाम हीरामन मंडावी है जिसकी उम्र लगभग 48 वर्ष है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बैरक में हीरामन का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चला है। जांच की जा रही है।

सीएसपी चित्र वर्मा ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना लगभग 7:30 बजे मिली। जिसके बाद स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टर ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया। उन्होंने अपने बैरक में ही फांसी लगाई थी और अब पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


साढ़े 6 साल में 177 सुरक्षाकर्मियों ने की आत्महत्या
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साढ़े छह वर्षों में छत्तीसगढ़ में अर्धसैनिक बलों सहित 177 सुरक्षाकर्मियों ने पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं, शराब की लत और बीमारियों सहित विभिन्न कारणों से आत्महत्या की है। 6 अगस्त को दुर्ग जिले में एक पुलिसकर्मी ने अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि 3 अगस्त को कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक अधिकारी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें