फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, चुकानी होगी इतनी कीमत

Tue, 04 Feb 2020 04:23 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

मंगलवार को फिर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। अब ग्राहक सोमवार के मुकाबले कम पैसों में सोना और चांदी खरीद सकते हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में मंगलवार को 388 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। 

इतनी सस्ती हुई चांदी 

चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में मंगलवार को 346 रुपये की कमी आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,426 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

इसलिए सस्ता हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 388 रुपये सस्ता हुआ है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 18 पैसे की बढ़त पर कारोबार कर रहा था, जिसकी वजह से इसमें गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,570 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को गिरावट आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को 281 रुपये की गिरावट आई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,748 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में सोमवार को 712 रुपये की कमी आई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,506 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,578 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इस संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 281 रुपये सस्ता हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई थी, जिसके बावजूद इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में सोना सस्ता हुआ है, जिसका असर भारत में देखने को मिला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें