फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: शादी सिर पर, फिर भी 25 लाख की जॉब छोड़कर डिलीवरी बॉय बना युवक! घर में मचा हंगामा, जानें

Fri, 05 Dec 2025 05:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: असल कहानी तो तब शुरू हुई जब उसके दोस्त ने अचानक अपनी 25 लाख सालाना वाली आरामदायक नौकरी को अलविदा कहा और सीधे डिलीवरी बॉय की यूनिफॉर्म पहन ली। यह फैसला सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए मानो पूरे घर में हड़कंप मच गया हो।

Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी स्थिर और बढ़िया चल रही नौकरी को छोड़कर पूरी तरह नए रास्ते पर निकलना आसान काम नहीं होता। घरवालों से लेकर दोस्त-रिश्तेदार तक, ज्यादातर लोग ऐसे फैसले पर सवाल उठाते हैं। ऊपर-ऊपर से परिवार के लोग सहानुभूति जरूर दिखा देते हैं, लेकिन असली लड़ाई तो इंसान को खुद ही लड़नी पड़ती है। कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक शख्स ने अपने दोस्त की अजीब लेकिन डियरिंग जर्नी के बारे में पोस्ट लिखी, जो X से लेकर रेडिट तक वायरल हो गई। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
दरअसल इस शख्स के दोस्त ने 25 लाख रुपये की सालाना सैलरी वाली नौकरी एक झटके में छोड़ दी और सीधा डिलीवरी बॉय की नौकरी पकड़ ली। यह सुनते ही उसके घर में जैसे भूचाल आ गया। माता–पिता की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे और दोस्तों को तो लगता था कि लड़के ने समझदारी खो दी है। कहीं से भी यह फैसला “नॉर्मल” नहीं लगता था, खासकर तब जब उसकी अगले साल शादी होनी थी और उसने हाल ही में अपनी नई कार भी खरीदी थी।



शख्स ने छोड़ी 25 लाख रुपये की नौकरी
X पर @original_ngv नाम के शख्स ने लिखा कि उसे भी पहले अपने दोस्त की बात मजाक लग रही थी। लेकिन जब बैठकर असली वजह सुनी तो वह खुद हैरान रह गया। उसका दोस्त यूनिवर्सिटी के पास रहता है, जहां हर समय स्टूडेंट्स और ऑफिस वर्कर्स की भीड़ लगी रहती है। वह क्लाउड किचन शुरू करने की तैयारी कर रहा है और उसके पास लगभग 6 महीने का फंड भी है। लेकिन धंधा शुरू करने से पहले वह खुद जानना चाहता था कि उसके इलाके में लोग कौन–कौन से खाने सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन


लोग मारते थे ताना
यही वजह है कि उसने डिलीवरी बॉय की नौकरी पकड़ ली, ताकि वो हर एरिया, हर रूट और ग्राहकों की पसंद-नापसंद को खुद समझ सके। कुछ दिनों की डिलीवरी के बाद उसने लगभग 12 ऐसे आइटम चुने हैं जिन्हें वह किफायती कीमत में अच्छी क्वांटिटी के साथ बेच सकता है। उसका मॉडल बताता है कि उसे 3-4 महीनों में मुनाफा मिलना शुरू हो सकता है। मगर घरवाले अभी भी इस बड़े फैसले से खुश नहीं हैं। दोस्तों ने भी मजाक उड़ाया कि अच्छी भली नौकरी छोड़कर डिलीवरी बॉय बनने की क्या जरूरत थी। खुद X यूजर लिखता है कि उसका दोस्त जब कहानियां सुनाता है कि कैसे अब बिल्डिंग के गार्ड भी उसे देखकर ताने मारते हैं तो सुनकर अजीब लगता है। लेकिन वो लड़का अब भी अपने प्लान पर डटा हुआ है और उसे इसमें पूरा विश्वास है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें