फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: मंडप में बैठते ही निकाल लिया मोबाइल, रस्मों के बीच दूल्हा खेलने लगा गेम, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

Fri, 05 Dec 2025 04:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह दृश्य देखने लायक है। मंडप सजा हुआ है, दूल्हा-दुल्हन अपनी जगह पर बैठे हैं और आसपास परिवार वाले रस्मों पर ध्यान दे रहे हैं। पंडित जी मंत्रोच्चार में व्यस्त हैं, लेकिन इन सबके बीच सिर्फ एक शख्स ऐसा है जिसे शादी से ज्यादा दिलचस्पी अपने फोन में है और वो है खुद दूल्हा। वह बिल्कुल तल्लीन होकर मोबाइल में लगा हुआ है, मानो उसके आसपास हो रही शादी की हलचल का उससे कोई लेना-देना ही नहीं।

Register For Event
विज्ञापन
दूल्हा मंडप में बैठे खेल रहा था गेम - फोटो : एक्स@SAnwer80633
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया का दौर है और रोज-रोज ऐसी-ऐसी वीडियोज सामने आ जाती हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर शादी-ब्याह वाले वीडियो तो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन कोई मस्ती भरी हरकत कर देते हैं तो कभी बारातियों की नाच-धूम पर लोग मजे लेने लगते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर लोगों ने माथा पकड़ लिया। वजह यह कि उसमें दूल्हा शादी की रस्में छोड़कर बड़े मजे से मोबाइल गेम खेलता दिख गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपलोड किया गया था और देखते ही देखते वायरल हो गया। इसे शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में मजाक करते हुए लिखा कि “शादी में बैठा है, फायर खेल रहा, ओ भाई साहब, बिहार वाले भी ना, अलग लेवल के होते हैं।” यही कैप्शन देखकर लोग पहले तो मुस्कुराए और फिर वीडियो देखने के बाद मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।



दूल्हा मंडप में बैठे खेल रहा था गेम
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हैं। चारों तरफ रिश्तेदार मौजूद हैं और पंडित जी मंत्र पढ़ते हुए रस्में पूरी करा रहे हैं। लेकिन दूल्हा इन सब चीजों से बेखबर अपने ही मोबाइल स्क्रीन में घुसा हुआ है। वह फ्री फायर गेम में इतना खो जाता है कि उसे शायद आसपास चल रही शादी की प्रक्रिया की भी परवाह नहीं रहती। उसकी यह हरकत आसपास बैठे लोगों की नजर में आते ही कुछ लोग हंसने लगते हैं, जबकि कुछ लोग उसे देखकर हैरान रह जाते हैं। किसी को भरोसा ही नहीं होता कि शादी जैसे मौके पर कोई गेम में इतना डूब सकता है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट सेक्शन में खूब मजेदार बातें लिखीं। कई लोगों ने इसे “कॉमिक लेवल की डेडिकेशन” बताया। कुछ ने लिखा कि आजकल की जनरेशन शादी में भी मोबाइल से दूर नहीं रह सकती। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि “लगता है शादी के बाद गेम खेलने की आजादी खत्म होने वाली है, इसलिए दूल्हा आखिरी बार फुल इंजॉय कर रहा है।” किसी ने कहा कि “भाई साहब गेम छोड़ेंगे तो शादी आगे बढ़ेगी।” तो एक ने लिखा कि “कस्टम रूम शुरू होने वाला रहा होगा, इसलिए मंडप में भी मैच खेलना पड़ा।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें