फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: तलाक के बाद पत्नी नहीं, बिल्लियों की जिम्मेदारी उठाएगा ये शख्स, हर महीने देगा खर्च का पैसा

Fri, 31 Oct 2025 03:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: तुर्की के इस्तांबुल शहर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बुग्रा बी. और उनकी पत्नी एजगी बी. ने यह कहते हुए तलाक लेने का फैसला किया कि उनके बीच अब आपसी तालमेल नहीं रहा और शादी की नींव कमजोर पड़ गई है। हालांकि, आगे की कहानी आपको चौंका देगी।

Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालतू जानवरों के लिए लोगों का प्यार कभी-कभी इतना गहरा होता है कि वो परिवार के किसी सदस्य से कम नहीं लगते। लेकिन जरा सोचिए अगर कोई कपल तलाक के बाद अपने पालतू जानवरों के खर्चे की भी कानूनी जिम्मेदारी तय करे तो? सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन तुर्किये में बिल्कुल ऐसा ही हुआ है। यह मामला सोशल मीडिया पर इतना चर्चा में है कि लोग इसे “पेट लव का सबसे अनोखा केस” कह रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
दरअसल तुर्किये के इस्तांबुल में रहने वाले एक कपल बुग्रा बी. और एजगी बी. ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दोनों ने कहा कि उनके रिश्ते में अब कोई सामंजस्य नहीं बचा है और शादी की नींव टूट चुकी है। इसलिए उन्होंने शांति से अलग होने का फैसला किया। अब तक तो सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब दोनों ने अपने तलाक के दस्तावेज में एक अनोखी शर्त जोड़ दी।

दोनों ने रखी अनोखी शर्त
इस शर्त के मुताबिक पति बुग्रा बी. ने अपनी दो बिल्लियों की कस्टडी अपनी पूर्व पत्नी एजगी बी. को देने का फैसला किया। इतना ही नहीं उन्होंने वादा किया कि वो इन बिल्लियों की देखभाल के लिए हर तीन महीने में 10 हजार तुर्किये लीरा एजगी को भेजेंगे ताकि बिल्लियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। यानी अब तलाक के बाद भी पति अपनी बिल्लियों के खर्च का पूरा जिम्मा उठाएगा। और ये कोई एक-दो महीने की बात नहीं है। समझौते में साफ लिखा गया है कि ये भुगतान कम से कम अगले 10 साल तक जारी रहेगा। अगर बिल्लियां एजगी के पास रहती हैं तो बुग्रा बी. को यह राशि भेजनी ही होगी। इतना ही नहीं हर साल यह रकम बढ़ाई भी जाएगी ताकि बढ़ती महंगाई का असर बिल्लियों की देखभाल पर न पड़े।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
जब यह खबर सोशल मीडिया पर पहुंची तो लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे मानवता की खूबसूरत मिसाल कहा तो किसी ने मजाक में लिखा, “अब तलाक में पेट एलिमनी भी शामिल हो गई।” कुछ लोगों ने कहा कि यह फैसला दुनिया भर के उन पालतू प्रेमियों के लिए एक राहत की खबर है, जो तलाक के बाद अपने जानवरों की जिम्मेदारी को लेकर उलझन में रहते हैं। कई यूजर्स ने इस जोड़ी की तारीफ की और कहा कि उन्होंने इंसानियत और जिम्मेदारी दोनों का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें