फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छठ पूजा के लिए आम की लकड़ी लाने निकले थे फूफा और भतीजा, सड़क हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत

Tue, 24 Mar 2026 09:17 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar: दिल्ली के बहादुरगढ़ में सड़क हादसे में सारण जिले के फूफा-भतीजा की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों छठ पूजा के खरना के लिए आम की लकड़ी लाने निकले थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। 
Register For Event
विज्ञापन
सड़क हादसे में गई दोनों की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बिहार के दो युवाओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक दोनों रिश्ते में फूफा और भतीजा लगते हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों छठ पर्व के खरना के लिए आम की लकड़ी लाने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच दिल्ली के बहादुरगढ़ इलाके में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) के मामा चौक पर सोमवार देर शाम ट्रक की चपेट में आकर टैंकर से कुचलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों के बीच मच गई चीख-पुकार
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। दरवाजे पर शोक जताने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, HR-63E/4325 नंबर के ट्रक ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद ट्रक ने पांच अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी, जिसमें एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सारण के रहने वाले हैं दोनों मृतक
उक्त दोनों मृतक सारण जिले के मांझी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मियां पट्टी गांव निवासी राधामोहन राम के 22 वर्षीय पुत्र शंभू राम तथा अलियासपुर के उसर पर गांव निवासी स्वर्गीय मंगल राम के 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार राम बताए जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  नौकरी का झांसा देकर तीन साल किया दुष्कर्म, बिन ब्याही लड़की बनी मां, युवक ने अपनाने से किया इनकार
विज्ञापन


तीन भाइयों में सबसे छोटा था शंभू
मृतक शंभू राम के परिवार में माता-पिता हैं और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, जबकि अशोक कुमार राम भी एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। दोनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत की खबर से दोनों गांवों में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शव पैतृक गांव लाए जा रहे हैं। मंगलवार की देर शाम तक शव के गांव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें