फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar madhubani roshan yadav death rampatti jail tejashwi yadav prashant kishor pappu yadav investigation

Bihar: जेल में रोशन यादव की मौत पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव ने परिजनों से की मुलाकात; जांच और कार्रवाई की मांग

Fri, 21 Aug 2026 07:59 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 07:59 AM IST
सार
Register For Event

मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में परकौली निवासी रोशन यादव की मौत का मामला लगातार राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परकौली पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
bihar madhubani roshan yadav death rampatti jail tejashwi yadav prashant kishor pappu yadav investigation
तेजस्वी यादव मधुबनी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली निवासी रोशन यादव की मौत का मामला अब लगातार राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। मृतक के परिवार से मिलने नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने परिजनों से मुलाकात कर सरकार पर सवाल उठाए थे। अब गुरुवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव मधुबनी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद तेजस्वी यादव परकौली पहुंचे और रोशन यादव के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

परिजनों से मुलाकात के बाद सरकार पर साधा निशाना

रोशन यादव के परिवार से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव मधुबनी अतिथि गृह पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अपराध बेलगाम हो गया है। तेजस्वी यादव ने राजद की ओर से मृतक के परिवार को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार की दो बहनों में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

विज्ञापन

जेल अधीक्षक समेत पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग

तेजस्वी यादव ने जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। उन्होंने रामपट्टी मंडल कारा के जेल अधीक्षक, संबंधित रक्षाकर्मी और रहिका थाना के एसएचओ को तत्काल निलंबित करने की मांग भी सरकार के सामने रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जेल में अचेत मिले थे रोशन यादव

दरअसल, रामपट्टी मंडल कारा में रोशन यादव अचेत अवस्था में पाए गए थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही मृतक के परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अब सभी की नजरें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

प्रशांत किशोर भी परिजनों से कर चुके हैं मुलाकात

रोशन यादव की मौत के बाद राजनीतिक नेताओं का उनके परिवार से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी परकौली पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद प्रशांत किशोर ने मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार से भी मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की थी।

पप्पू यादव भी पहुंचे थे परकौली

इसके एक-दो दिन बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी परकौली पहुंचे और रोशन यादव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने भी परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के कई अन्य नेता भी लगातार मृतक के परिवार से मिलने पहुंचते रहे। रोशन यादव की जेल में हुई मौत को लेकर अब राजनीतिक दबाव बढ़ता जा रहा है। एक तरफ परिवार निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेता सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासनिक जांच की रिपोर्ट से ही यह साफ होगा कि रोशन यादव की मौत की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और मामले में आगे किस स्तर पर कार्रवाई होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed