फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का शव मिला, रांची से पटना जाते समय ट्रेन से हुए थे लापता

Tue, 27 Oct 2026 04:11 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड के मुरी जंक्शन के पास जंगल में मिला है। वह रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे, लेकिन यात्रा के दौरान अचानक लापता हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
प्रशांत किशोर के साथ कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुराज पार्टी 31 वर्षीय डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मुरी जंक्शन के पास जंगलों से बरामद हुआ है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी देवपालिक सोमवार को रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12366) में सवार हुए थे।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान रांची और मुरी जंक्शन के बीच वे अचानक अपनी सीट से लापता हो गए। संपर्क न होने पर परिजनों और सहयोगियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने तलाशी अभियान शुरू किया। झाड़ियों से शव मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

ट्रेन यात्रा के दौरान हुए लापता
देवपालिक गुप्ता जनसुराज पार्टी में बतौर डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर कार्यरत थे और किसी कार्य से पटना जा रहे थे। जब वे गंतव्य तक नहीं पहुंचे और मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका, तो सहयोगियों की चिंता बढ़ी। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मुरी जंक्शन के पास संभावित इलाकों में गहन छानबीन की, जहां झाड़ियों से उनका शव मिला। पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना से जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, तिरहुत में कौन आगे?
विज्ञापन


हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
पुलिस देवपालिक की मौत के पीछे ट्रेन से गिरने या किसी आपराधिक वारदात की साजिश जैसे सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस टीम मुरी के रेलखंड और घटनास्थल से लगातार महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन और कॉल विवरण को खंगाला जा रहा है, जिससे यह पता चल सके कि लापता होने से ठीक पहले उनकी बातचीत किससे हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें