फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Green Cess: दिसंबर से उत्तराखंड में शुरू लगेगा ग्रीन सेस, बाहर से आने वाली गाड़ियों का फास्टैग से कटेगा शुल्क

Wed, 19 Nov 2025 06:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिसंबर से उत्तराखंड सरकार बाहर के राज्यों से आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस वसूलना शुरू करेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि फास्टैग पहले से रिचार्ज रखें, ताकि कोई चालान या देरी न हो।
Register For Event
विज्ञापन
Car Driving Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर से उत्तराखंड सरकार बाहर के राज्यों से आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस वसूलना शुरू करेगी। इसका उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करना और राज्य में प्रवेश करने वाले भारी ट्रैफिक को बेहतर तरीके से नियंत्रित करना है। खासकर हरिद्वार जैसे इलाकों में जहां चारधाम यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Electric Air-Taxi: आंध्र प्रदेश में बनेगा देश का पहला इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी मैन्युफैक्चरिंग हब, जानें डिटेल्स

केवल FASTag से होगी सेस कटौती
ग्रीन सेस की वसूली सिर्फ FASTag (फास्टैग) के जरिए की जाएगी। अगर फास्टैग में बैलेंस कम हुआ, तो ड्राइवर को चालान भी मिल सकता है।

इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग ने हरिद्वार के प्रमुख बॉर्डर पॉइंट्स, जैसे भगवानपुर, नारसन और चिडियापुर, पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे लगा दिए हैं।

यह भी पढ़ें - Electric Bus: दिल्ली की एकमात्र इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस अब शहर की सड़कों पर नहीं, सिर्फ टूरिस्ट रूट पर चलेगी

कैमरे खुद नंबर पढ़कर FASTag से राशि काटेंगे
ये कैमरे वाहन के नंबर को अपने-आप स्कैन करेंगे और फास्टैग से ग्रीन सेस कट जाएगा। कैमरों को सॉफ्टवेयर सिस्टम से जोड़ने का काम चल रहा है। पूरी तरह एक्टिव होने के बाद यह सिस्टम गाड़ियों को बिना रुके आगे बढ़ने देगा, जिससे यात्रा और तेज तथा आरामदायक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - Bajaj Auto-KTM: बजाज ऑटो ने केटीएम में बहुमत हिस्सेदारी अधिग्रहण पूरा किया, यूरोपीय मंजूरियों के बाद डील पूरी

हर दिन 80,000 से 1 लाख वाहन करते हैं उत्तराखंड में प्रवेश
बहादराबाद टोल के आंकड़ों के अनुसार, यात्रा सीजन के दौरान 80,000 से 1 लाख वाहन रोजाना उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं। इनमें से लगभग 30,000 गाड़ियां चिडियापुर बॉर्डर से ही गुजरती हैं। ग्रीन सेस लागू होने से अब उतनी गाड़ियां पर्यावरण संरक्षण के लिए अतिरिक्त शुल्क देंगी।

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Selling: अपना दोपहिया वाहन बेचने से पहले जरूर करें ये पांच काम, नहीं तो हो सकती है समस्या

सभी बॉर्डर पॉइंट्स पर तैयारियां पूरी
हरिद्वार परिवहन विभाग ने नए सिस्टम के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने बताया कि सभी प्रवेश बिंदुओं पर ANPR कैमरे लगा दिए गए हैं और कोशिश है कि यात्रियों को सेस भुगतान में कोई दिक्कत न आए।

ग्रीन सेस शुल्क
  • कारें: ₹80
  • बसें: ₹140
  • डिलीवरी वैन: ₹250
  • ट्रक: ₹120 से ₹700 (आकार के अनुसार)

यह भी पढ़ें - Bike: क्यों कुछ मोटरसाइकिलों में पीछे की सीट सवार की सीट से ऊंची होती है? इस अनोखे डिजाइन की आखिर क्या है वजह 

यह भी पढ़ें - Flush Door Handles: क्या हैं कार फ्लश डोर हैंडल्स? डिजाइन का नया ट्रेंड, लेकिन सुरक्षा चिंता बढ़ी
विज्ञापन

राजस्व बढ़ेगा, प्रदूषण भी कम होगा
ग्रीन सेस से राज्य में अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद है। साथ ही बड़ी संख्या में आने वाली गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि फास्टैग पहले से रिचार्ज रखें, ताकि कोई चालान या देरी न हो। सरकार का लक्ष्य है कि यह सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक और परेशानी-रहित रहे, जिससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आसानी हो और पर्यावरण को भी फायदा मिले। 

यह भी पढ़ें - Car Safety Tips: सवा लाख किलोमीटर चली कार में कौन से पार्ट्स बदलना है सबसे जरूरी? जानें जरूरी जानकारी 

यह भी पढ़ें - Automatic Cars: भारत में किफायती ऑटोमैटिक कारें, 12 लाख रुपये से कम में एसयूवी और हैचबैक के सबसे बेहतर विकल्प

यह भी पढ़ें - Airless Tyres: एयरलेस बनाम ट्यूबलेस टायर में कौन है बेहतर विकल्प? जानें कीमत, फायदे और नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें