रियल एस्टेट और एनालिटिक्स फर्म नेबरहुड एक्स के मुताबिक, यह पार्किंग लॉजिस्टिक टाइकून जॉनी चेउंग की थी। उनका ऑफिस पास की बिल्डिंग में 73वीं मंजिल पर है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग में जगह की काफी कमी है जिसकी वजह से वहां पर प्रॉपर्टी की कीमत चार गुना तक बढ़ चुकी है।
यह पहली बार नहीं है जब कोई कार पार्किंग इतनी महंगी बिकी है, इससे पहले भी पिछले साल हांगकांग के एक शहर में एक कार पार्किंग की जगह पांच करोड़ में बिकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 150 वर्ग फीट की पार्किंग को 76,000 अमेरिकी डॉलर (5,08,78,200 रुपये) में बेचा गया था। इतना ही नहीं साल 2017 में हांगकांग में ही 188 स्क्वायर फीट पार्किंग की जगह करीब 4 करोड़ रुपये में बिकी, इस बात की जानकारी उस समय हांगकांग के मिंग पाओ अखबार ने दी थी। अखबार के मुताबिक एक पार्किंग स्पेस की बिक्री यहां के बड़े मकानों से भी ज्यादा है।
वैसे अगर पार्किंग के मामले में भारत की बात की जाए तो यहां मुंबई का नाम सबसे ऊपर आता है। मुंबई में पार्किंग के लिए एक वर्ग फुट जमीन की कीमत 1.2 लाख रुपए है। यानी अगर आप मुंबई आते हैं तो यहां पर कार पार्क करने के लिए आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।