फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर Maruti Ciaz से भी सस्ती मिल रही है Audi A4, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Fri, 25 Oct 2019 12:47 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Buy Audi under Rs 10 lakh - फोटो : facebook
विज्ञापन

अगर कोई आपसे यह कहे कि ऑडी की कार मारुति की सियाज से भी सस्ती मिल रही है, तब आप क्या करोगे?  शायद यकीन नहीं होगा? या फिर आप सोचेंगे कि ऐसे कैसे हो सकता है? लेकिन ऐसा संभव है, जी हां लग्जरी कारों में सबसे लोकप्रिय सेडान कार  माने जाने वाली ऑडी A4 जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये (नया मॉडल) है, लेकिन इस धनतेरस पर आप इस कार को मारुति सुजुकी की सियाज से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइये जानते है...  

विज्ञापन

सियाज से भी सस्ती ऑडी

दरअसल फेसबुक पेज मार्केटप्लेस में एक पोस्ट के अनुसार एक सेकंडहैंड ऑडी A4 को बेचा जा रहा है। जिसकी डिमांड प्राइस 9.75 लाख रुपये रखी है, जोकि इस समय काफी आकर्षित डील साबित हो सकती है। यह मारुति सुजुकी की नई सियाज से भी सस्ती है, इस समय मारुति सुजुकी सियाज डेल्टा डीजल (1.5L) और सियाज स्मार्ट हाइब्रिड अल्फा पेट्रोल की कीमत 9.98 लाख रुपये है जबकि सियाज के टॉप मॉडल की कीमत 11.38 लाख रुपये है।सेकंड हैंड ऑडी A4 की डिटेल्स के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। तस्वीरों में कार कंडीशन भी अच्छी लग रही है। कोई फिसिकल डैमेज भी नजर नहीं आ रहा है लेकिन कार की बॉडी पर हल्के से स्क्रैच देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

सेकंड हैंड ऑडी A4 की जानकारियां  

पोस्ट के अनुसार मॉडल साल 2011 का है जोकि डीजल इंजन के साथ है। इसमें 19 इंच के मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील्स देखे जा सकते हैं और ये लो प्रोफाइल टायर्स के साथ हैं। जानकारी के मुताबिक यह कार 55,000 किलोमीटर तक चली है और यह सिंगल ऑनर के साथ है। इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा हुआ है जो 136 bhp की पावर और 326 Nm का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 215 kmph है। यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ है। इसमें कई सेफ्टी फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें