फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   World’s most expensive parking space in Hong Kong all you need to know

सात करोड़ में बिका हांगकांग का पार्किंग स्पेस, जानें भारत में किस शहर में है सबसे महंगी पार्किंग

Fri, 25 Oct 2019 07:18 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 25 Oct 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
World’s most expensive parking space in Hong Kong all you need to know
World’s most expensive parking space in Hong Kong - फोटो : Social, CNN

हांगकांग को दुनिया के सबसे महंगे देशों में गिना जाता है। यहां में रहना, खाना और पीना काफी महंगा है। हांगकांग में महंगाई कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि हांगकांग के एक शहर में एक सिंगल कार पार्किंग की जगह एक मिलियन डॉलर (करीब 7 करोड़ रुपए) में बिकी है। आपको बता दें कि पार्किंग की यह जगह सिर्फ 134 स्क्वायर फीट की है। वही इसकी एक स्क्वायर फीट जगह 7200 डॉलर (करीब 5.10 लाख रुपए) के हिसाब से बेची गई है।

विज्ञापन

इस वजह से है हांगकांग में महंगी प्रॉपर्टी

रियल एस्टेट और एनालिटिक्स फर्म नेबरहुड एक्स के मुताबिक, यह पार्किंग लॉजिस्टिक टाइकून जॉनी चेउंग की थी। उनका ऑफिस पास की बिल्डिंग में 73वीं मंजिल पर है।  लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग में जगह की काफी कमी है जिसकी वजह से वहां पर प्रॉपर्टी की कीमत चार गुना तक बढ़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब एक कार पार्किंग बिकी पांच करोड़ में

यह पहली बार नहीं है जब कोई कार पार्किंग इतनी महंगी बिकी है, इससे पहले भी पिछले साल हांगकांग के एक शहर में एक कार पार्किंग की जगह पांच करोड़ में बिकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 150 वर्ग फीट की पार्किंग को 76,000 अमेरिकी डॉलर (5,08,78,200 रुपये) में बेचा गया था। इतना ही नहीं साल 2017 में हांगकांग में ही 188 स्क्वायर फीट पार्किंग की जगह करीब 4 करोड़ रुपये में बिकी, इस बात की जानकारी उस समय हांगकांग के मिंग पाओ अखबार ने दी थी।  अखबार के मुताबिक एक पार्किंग स्पेस की बिक्री यहां के बड़े मकानों से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन

भारत में सबसे महंगी पार्किंग इस शहर में

वैसे अगर पार्किंग के मामले में भारत की बात की जाए तो यहां मुंबई का नाम सबसे ऊपर आता है।  मुंबई में पार्किंग के लिए एक वर्ग फुट जमीन की कीमत 1.2 लाख रुपए है।  यानी अगर आप मुंबई आते हैं तो यहां पर कार पार्क करने के लिए आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed