फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi A6 भारत में हुई लॉन्च, इसकी कीमत और माइलेज कर देगी हैरान

Thu, 24 Oct 2019 02:32 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Virat Kohli launched Audi A6 - फोटो : Audi india
विज्ञापन

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता Audi ने भारत में अपनी नई सेडान कार A6 को लॉन्च कर दिया है। और इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी मौजूद रहे। आइये जानते है क्या कुछ नया और खास नई जनरेशन Audi  A6 में...

विज्ञापन

कीमत

सबसे बात कीमत की करें तो नई  Audi  A6 की एक्स-शो रूम कीमत 54.20 लाख रुपये से शुरू होती है। अब इस कीमत में इस कार में क्या कुछ फीचर्स मिल रहे हैं आइये जानते हैं...

एक्सटीरियर और इंटीरियर

नई जनरेशन Audi  A6 के बाहरी लुक्स में इस बार काफी नयापन देखने को मिल रहा है। इसमें पैरानॉमिक सनरूफ, डायनामिक टर्न इंडीकेटर्स, एलईडी टेललाइट्स, नई हेडलाइट्स, क्रॉम पैकेज और इंटीग्रेटिड बूट लिड स्पॉयलर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बात कार के इंटीरियर की करें तो इसके डैशबोर्ड में काफी नयापन है। इतना ही नहीं सन पॉजिशन सेंसर के साथ 4 जोन एयर कंडीशनिंग, डोर शोलडर्स, गेस्चर बेस्ड ट्रंक लिड ऑपनिंग जैसे कई फीचर्स देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

इंजन और स्पेशिफिकेशन

परफॉरमेंस के लिए नई Audi  A6 में 2.0 लीटर का BS-6, TFSI इंजन लगा है जो 180kW की पावर और 142 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ ही इसमें 7 स्पीड S-ट्रॉनिक गियरबॉक्स शामिल किया है। जब किसी कार में 7 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा होती है तो उसकी परफॉरमेंस हाइवे पर काफी बेहतर बनती है साथ ही ड्राइविंग अनुभव भी काफी समूथ बनता है।माइलेज की बात की जाए तो नई Audi A6 एक लीटर फ्यूल में 14.11 किलोमीटर की माइलेज देगी। 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने के लिए कार को सिर्फ 6.8 सेकेंड का समय लगता। कुलमिलाकर नई Audi A6 पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर नजर आती है। देखना होगा भारत में इस कार को कितना पसंद किया जाता है, नई Audi A6 का मुकाबला BMW और मर्सिडीज बेज की कारों से होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें