फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2026 Kawasaki Versys-X 300: नई कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 एडवेंचर-टूरिंग बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

Thu, 30 Oct 2025 03:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापानी वाहन निर्माता Kawasaki (कावासाकी) ने अपनी एडवेंचर-टूरिंग बाइक Versys-X 300 (वर्सेस-एक्स 300) का 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है।
Register For Event
विज्ञापन
Kawasaki Versys-X 300 - फोटो : Kawasaki India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी वाहन निर्माता Kawasaki (कावासाकी) ने अपनी एडवेंचर-टूरिंग बाइक Versys-X 300 (वर्सेस-एक्स 300) का 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। हालांकि इस अपडेटेड मॉडल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने इसमें नया कलर ऑप्शन जोड़ा है। यह बाइक कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर भारत में लाई जाती है। और इसकी गिनती अपने सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद एडवेंचर टूरर बाइक्स में होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Ducati Panigale V2: नई 2025 डुकाटी पैनिगेल V2 और V2 S सुपरस्पोर्ट्स बाइक भारत में लॉन्च, जानें डिटेल्स
 

इंजन और परफॉर्मेंस
2026 Kawasaki Versys-X 300 में पहले वाला ही 296cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच के साथ आता है। यह मोटर 39 hp की पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

यह भी पढ़ें - Car Theft: दिल्ली में बढ़ता कार क्लोनिंग रैकेट- चोरी, नकली कागजात और डिजिटल धोखाधड़ी का नया खेल

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Versys-X 300 को बैकबोन स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें फ्रंट पर 19-इंच और रियर पर 17-इंच के स्पोक व्हील्स लगे हैं। जिनमें ट्यूब-टाइप टायर्स का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिए आगे 41 mm टेलिस्कोपिक फोर्क (130 mm ट्रैवल) और पीछे यूनिट्रैक मोनोशॉक (148 mm ट्रैवल) दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक मौजूद हैं, जिससे राइडिंग के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें - USD Front Fork Bike: नई बाइक लेने की सोच रहे हैं? ये हैं भारत में पांच सबसे किफायती मोटरसाइकिलें जिनमें मिलते हैं USD फ्रंट फोर्क्स

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
बाइक में डुअल-चैनल ABS दिया गया है, साथ ही सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है। हालांकि, कावासाकी ने Versys-X 300 में ज्यादा फीचर्स नहीं जोड़े हैं। यह बाइक सिंपल और एडवेंचर राइडिंग परफॉर्मेंस पर फोकस रखती है।

यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग केवाईसी के बाद अब आया केवाईवी, वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी, इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन

नया कलर ऑप्शन
2026 मॉडल में कावासाकी ने नया कैंडी लाइम ग्रीन/मैटेलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक कलर थीम जोड़ा है। यह कलर ऑप्शन पहले से उपलब्ध मैटेलिक ओशन ब्लू/पर्ल रोबोटिक व्हाइट वेरिएंट के साथ मिलेगा। 

यह भी पढ़ें - Honda O Alpha Concept: होंडा ने दिखाया O अल्फा इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट, मारुति सुजुकी ई विटारा को देगी टक्कर 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: गडकरी बोले- 'मैं क्यों दोष लूं?' सड़क ठेकेदार, इंजीनियर और सचिव का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा 

यह भी पढ़ें - Top 5 Affordable Bikes: भारत में रोजाना सफर के लिए टॉप-5 सस्ती और भरोसेमंद बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स 


यह भी पढ़ें - Top-5 Premium EV: भारत में तेजी से बढ़ रही प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की रेस, ये हैं टॉप-5 दमदार ईवी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें