{"_id":"6a633d5a35b598160509cb6a","slug":"world-news-updates-today-turkey-governor-suspend-over-cycling-shorts-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: साइक्लिंग शॉर्ट्स में तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, तुर्किए गवर्नर की बर्खास्तगी पर हंगामा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: साइक्लिंग शॉर्ट्स में तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, तुर्किए गवर्नर की बर्खास्तगी पर हंगामा
Fri, 24 Jul 2026 03:54 PM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 Jul 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
साइक्लिंग के शौकीन तुर्किए के एक गवर्नर को उस समय राजनीतिक विवाद का सामना करना पड़ा, जब टाइट साइक्लिंग शॉर्ट्स पहने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। हालांकि, अब उनकी बहाली की मांग को लेकर अभियान तेज हो गया है और उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
तुर्किए के पूर्वी प्रांत अर्दाहान के गवर्नर मेहमत फातिह चिचेकली को 17 जुलाई को राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने पद से हटा दिया था। उनकी बर्खास्तगी का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, लेकिन यह फैसला उस समय लिया गया जब तुर्किए के कुछ राजनेताओं ने खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उनके साइक्लिंग टाइट्स पहनने और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की आलोचना की।
हालांकि चिचेकली की बहाली की मांग को लेकर शुरू की गई ऑनलाइन याचिका पर 10,000 से अधिक लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। समर्थकों का कहना है कि उन्होंने अर्दाहान में खेल, युवाओं की गतिविधियों और साइकिल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। अर्दाहान से विदा होते समय, आर्मेनिया और जॉर्जिया की सीमा से लगे इस प्रांत के स्थानीय साइकिल चालकों ने समर्थन जताने के लिए उनके वाहन के साथ साइकिल चलाकर उन्हें विदाई दी। हाल्क टीवी ने इसकी जानकारी दी।

स्पेन में जंगल में आग के चलते आपातकाल लागू
स्पेन की सरकार ने जंगल में कई जगह लगी आग के चलते देश में आपातकाल लागू कर दिया है। सरकार ने 10 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला है। स्पेन के गृह मंत्री खुद आग बुझाने के प्रयासों की खुद निगरानी कर रहे हैं। इस साल स्पेन में अभी तक एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जल चुके हैं। हाल के दिनों में 32 हजार हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। इसमें 13 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका में मानव तस्करी का मामला, रेल कंटेनर में 6 प्रवासियों की मौत
अमेरिका के टेक्सास में रेल मालवाहक कंटेनर में छह प्रवासियों की मौत के मामले में 11 लोगों के खिलाफ संघीय अदालत में आरोप तय किए गए हैं। अमेरिकी अटॉर्नी जस्टिन आर. सिमंस ने बताया कि मृतकों में होंडुरास और मेक्सिको के नागरिक शामिल थे, जिनमें एक 14 वर्षीय किशोर भी था। सभी लोग मालगाड़ी के जरिए मानव तस्करी का शिकार बने थे। मई में लारेडो के रेल यार्ड में यूनियन पैसिफिक के एक कर्मचारी ने शव बरामद किए थे। मेडिकल जांच में अत्यधिक गर्मी (हीट स्ट्रोक) को मौत की संभावित वजह बताया गया है।