फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia War When US Air Force Officer Plane Crashed in Iran Broken Bones 7000 Ft Climb 50 Hours Struggle

संघर्ष की दास्तां: जब ईरान में गिरा अमेरिकी वायुसेना अफसर का विमान; टूटी हड्डियां, 7000 फीट चढ़ाई; 50 घंटे...

Tue, 15 Sep 2026 08:00 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Sep 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
West Asia War When US Air Force Officer Plane Crashed in Iran Broken Bones 7000 Ft Climb 50 Hours Struggle
जंग के बीच ईरान में अमेरिकी सेना ने चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-एजेंसी

2 अप्रैल को अमेरिकी सेना ने अपने इतिहास के सबसे बड़े सर्च एंड रेस्क्यू अभियानों में से एक को अंजाम दिया। यह अभियान तब शुरू किया गया, जब ईरान की एक कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल ने अमेरिका के एफ-15ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान को मार गिराया। इस हमले के कारण विमान में सवार दो अमेरिकी वायु सेना अधिकारियों को दुश्मन की जमीन पर इजेक्ट करना पड़ा।

विज्ञापन


50 घंटे तक फंसे रहे अधिकारी की पहचान गुप्त
पायलट को कुछ ही घंटों के भीतर सुरक्षित बचा लिया गया, वहीं उनका ब्रावो लगभग 50 घंटों तक दुश्मन की सीमा के अंदर फंसा रहा। घायल अवस्था में ईरान की एक 7,000 फीट की दुर्गम पहाड़ी चढ़ी और वहीं दरार में छिपा रहा, जिसके बाद उसे वहां से सुरक्षा कारणों से  गैर-उड़ान अधिकारी की पहचान गुप्त रखी गई है और उसे मिशन कॉल साइन डूड 44 ब्रावो के नाम से जाना जा रहा है।
विज्ञापन


संघर्ष की दास्तां आधुनिक समय का चमत्कार
उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस घटना पर बात की है। सीबीएस के 60 मिनट्स के साथ एक इंटरव्यू में ब्रावो ने अपने जीवित बचने की इस कहानी को आधुनिक समय का चमत्कार बताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने क्या बताया?
इस्फहान के दक्षिण में पहाड़ी इलाके में था मिशन अमेरिकी सेना का नेतृत्व कर रहे यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर के अनुसार, उस रात उनका मिशन इस्फहान के दक्षिण में एक पहाड़ी इलाके के पास स्थित उद्योगों को निशाना बनाना था, जहां माना जाता है कि ईरान अपनी अत्यधिक संवर्धित परमाणु सामग्री रखता है। ब्रावो ने उस दिन को याद करते हुए कहा कि वह हमारे लिए युद्ध का एक आम दिन था, जब तक कि हम एक ईरानी हथियार की चपेट में नहीं आ गए। 


ऐसा लगा जैसे मालगाड़ी से टकराया फाइटर जेट
अमेरिका का 30 मिलियन डॉलर का फाइटर जेट एफ-15, जो दशकों से अमेरिकी हवाई युद्ध अभियानों का अहम हिस्सा रहा है, एक ऐसी मिसाइल का शिकार हुआ जिसकी कीमत महज एक लाख डॉलर थी। ब्रावो ने मिसाइल टकराने के पल को मालगाड़ी से टकराने जैसा बताया। अल्फा ने जेट को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब यह साफ हो गया कि विमान को नहीं बचाया जा सकता, तो दोनों ने इजेक्ट कर दिया। अल्फा सुरक्षित उतरे, लेकिन डैमेज पैराशूट के कारण ब्रावो काफी तेज गति से जमीन पर गिरे। जमीन पर इतनी तेज गति से टकराने के कारण उनकी पीठ, एक हाथ और एक कंधा टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed