हॉर्मुज के आस-पास संकट गहराया: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाज, ट्रंप ने चेतावनी भी दी
क्या हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ता तनाव वैश्विक तेल आपूर्ति को खतरे में डाल सकता है? अमेरिका ने ईरान की 16 माइन बिछाने वाली नौकाओं को नष्ट कर दिया है और हमले का वीडियो भी जारी किया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च को अमेरिकी बलों ने ईरान की कई नौसैनिक नौकाओं पर हमला किया, जिनमें 16 माइन बिछाने वाली नावें शामिल थीं। कमांड ने इस कार्रवाई का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें समुद्र में किए गए हमलों के दृश्य दिखाई देते हैं।
U.S. forces eliminated multiple Iranian naval vessels, March 10, including 16 minelayers near the Strait of Hormuz. pic.twitter.com/371unKYiJs
विज्ञापन विज्ञापन— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 10, 2026
ईरान को दी सख्त चेतावनी
ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी तरह की समुद्री माइन बिछाई गई हैं तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो अमेरिका की सैन्य प्रतिक्रिया बेहद कठोर हो सकती है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ईरान संभावित रूप से लगाए गए विस्फोटकों को हटा देता है तो इससे क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जाएगा।
खुफिया रिपोर्ट में माइन बिछाने की आशंका
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में समुद्री बारूदी सुरंगें तैनात करने की तैयारी कर रहा है। कुछ अधिकारियों का मानना है कि संभव है कि सीमित संख्या में माइन पहले ही पानी में डाली जा चुकी हों।
ब्रिटेन का दावा- यूएई के पास कंटेनर जहाज पर हमला, चालक दल सुरक्षित
यूके समुद्री संगठन (UKMTO) ने यूएई के रास अल खैमा से उत्तर-पश्चिम में 25 समुद्री मील दूर एक घटना की जानकारी दी है। यूकेएमटीओ के अनुसार, एक कंटेनर जहाज के मास्टर ने बताया कि जहाज को किसी अज्ञात प्रक्षेप्य से नुकसान पहुंचा है। नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हुआ है और इसे जहाज के चालक दल द्वारा जांचा जा रहा है।
मास्टर ने यह भी बताया कि जहाज पर सभी चालक दल सुरक्षित हैं और उनकी संख्या पूरी है। UKMTO ने कहा कि समुद्री जहाजों को सतर्कता बरतते हुए यात्रा करने की सलाह दी जाती है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट यूकेएमटीओ को करनी चाहिए, जबकि अधिकारियों द्वारा इस घटना की जांच जारी है।
दुनिया के लिए बेहद अहम है हॉर्मुज जलडमरूमध्यहॉर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। वैश्विक स्तर पर कारोबार होने वाले कुल तेल का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा हर दिन इसी रास्ते से गुजरता है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में किसी भी तरह का सैन्य तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है।
जहाजों के लिए बढ़ा जोखिम
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बाद से विशेषज्ञों ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को व्यावसायिक जहाजों के लिए उच्च जोखिम वाला क्षेत्र बताया है। ईरान की नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव आने वाले दिनों में वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.