{"_id":"6ab0c637c8a6514e3f0b2d3d","slug":"tragic-accident-canada-two-indian-students-die-during-flight-training-embassy-working-bring-bodies-back-india-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में दर्दनाक हादसा: फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान दो भारतीय छात्रों की मौत, शव भारत भेजने में जुटा दूतावास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा में दर्दनाक हादसा: फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान दो भारतीय छात्रों की मौत, शव भारत भेजने में जुटा दूतावास
Mon, 21 Sep 2026 11:23 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:23 AM IST
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। वहीं, भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शोक जताया है। इसके साथ ही शव भारत लाने में मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
उड़ान प्रशिक्षण के दौरान दर्दनाक हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय मिशन ने ये जानकारी दी। मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है। वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया।
दूतावास ने क्या कहा?
दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, 'वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई।’
शवों को लेकर क्या कहा?
उसने कहा, 'इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।'