फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Superhero entry into French protests: From Spider-Man Batman taking streets—why this new form of protest?

फ्रांस प्रदर्शन में सुपरहीरो की एंट्री: सड़क पर उतरे स्पाइडर-मैन से बैटमैन तक, विरोध का ये नया तरीका क्यों?

Wed, 21 Oct 2026 03:12 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 21 Oct 2026 03:12 PM IST
सार
Register For Event

फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुपरहीरो की वेशभूषा अपनाना लोगों के लिए अपनी बात को अनोखे अंदाज में सामने रखने का तरीका हो सकता है। कैप्टन अमेरिका, स्पाइडर-मैन और बैटमैन जैसे किरदारों ने इन प्रदर्शनों को सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया। 

विज्ञापन
Superhero entry into French protests: From Spider-Man Batman taking streets—why this new form of protest?
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुपरहीरो का जलवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस में चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों ने एक अनोखा मोड़ ले लिया है। इन प्रदर्शनों के दौरान, जो अब झड़पों और अशांति में बदल चुके हैं, लोग कैप्टन अमेरिका, स्पाइडर-मैन, बैटमैन, डेडपूल और सुपरमैन जैसे सुपरहीरो और काल्पनिक किरदारों की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन में क्या पहने दिखे लोग? 
ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा मार्सिले से सामने आया, जहां कैप्टन अमेरिका की पोशाक पहने एक प्रदर्शनकारी को पुलिस की ओर से इस्तेमाल की जा रही तेज पानी की बौछारों (वाटर कैनन) को अपनी ढाल से रोकते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अन्य वीडियो में बोर्डो में बैटमैन और पेरिस में स्पाइडर-मैन की पोशाक पहने लोग दिखाई दिए, जिससे इन विरोध प्रदर्शनों में एक बिल्कुल अलग और अनोखा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

 

कैप्टन अमेरिका का वाटर कैनन से सामना
मार्सेई में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान, कैप्टन अमेरिका की वेशभूषा में एक प्रदर्शनकारी चर्चा का विषय बन गया। फुटेज में उसे पुलिस के वाटर कैनन के सामने सुपरहीरो वाली ढाल का इस्तेमाल करते हुए देखा गया, जिसके बाद उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुपरहीरो की वेशभूषा अपनाना लोगों के लिए अपनी बात को अनोखे अंदाज में सामने रखने का तरीका हो सकता है। कैप्टन अमेरिका, स्पाइडर-मैन और बैटमैन जैसे किरदारों ने इन प्रदर्शनों को सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया। आम तौर पर प्रदर्शन लोगों के गुस्से, पुलिस की तैनाती और झड़पों से भरे होते थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे कोई सुनियोजित रणनीति है या व्यक्तिगत पहल।

फ्रांस में क्यों हो रहा प्रदर्शन? 
ये प्रदर्शन अब छात्रों की शुरुआती लामबंदी से आगे बढ़ चुके हैं। इनमें अब छात्र, शिक्षक, ट्रेड यूनियन और 'येलो वेस्ट' आंदोलन के समर्थक भी शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पेरिस और अन्य शहरों में 5 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए। ये लोग बढ़ती महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं की बदहाली से परेशान होकर सुधारों की मांग कर रहे थे।

इस अशांति के बीच पेरिस के 'प्लेस डे ला रिपब्लिक' में कुछ हैरान करने वाले नजारे देखने को मिले। यहां 'मैरिएन' की मूर्ति, जो फ्रांसीसी गणराज्य का प्रतीक है। उसको 'येलो वेस्ट' पहने हुए देखा गया। स्मारक के आधार पर बनी आजादी, समानता और भाईचारे की प्रतीक मूर्तियों के चेहरों पर काले निशान थे, जो आंसुओं की तरह लग रहे थे। वहीं, पूरा इलाका आंसू गैस के धुएं से भर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed