फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War Another major Russian attack on Kyiv; Many killed and over injured in missile strikes.

Russia-Ukraine War: कीव पर रूस का एक और बड़ा हमला, मिसाइल हमले में 12 की मौत; 30 से ज्यादा घायल

Thu, 20 Aug 2026 12:35 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कीव।
पीटीआई, कीव। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 20 Aug 2026 12:35 PM IST
सार
Register For Event

रूस ने बुधवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा मिसाइल हमला किया। हमले में कम से कम  12 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हुए। तीन जिलों में 12 स्थान प्रभावित हुए। कई रिहायशी इमारतें, स्कूल और मेडिकल सेंटर क्षतिग्रस्त हुए। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War Another major Russian attack on Kyiv; Many killed and over  injured in missile strikes.
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूसी मिसाइल हमले में कीव में कम से कम 12 लोग की मौत हुई है। रात भर राजधानी में विस्फोटों की आवाजें गूंजती रहीं। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, इस हमले में कम से कम 33 लोग घायल हुए। गुरुवार तड़के तक हवाई हमले का अलर्ट जारी रहा।

विज्ञापन

कितने जिले प्रभावित हुए? 
कीव के डार्नीत्स्की, स्वियातोशिन्स्की और सोलोमियांस्की जिलों में हुए हमलों में 12 स्थान प्रभावित हुए, जिससे आवासीय भवन, एक चिकित्सा केंद्र और एक शैक्षणिक संस्थान क्षतिग्रस्त हो गए। आपातकालीन दल ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


ट्रंप ने अपना कौन सा निर्णय पलट दिया? 
रूस ने कीव की हवाई रक्षा प्रणालियों को सीमित करने के लिए राजधानी पर मिसाइल हमलों को तेज कर दिया है। कीव के पास मिसाइल हमलों को रोकने में सक्षम सीमित प्रणालियां हैं, जबकि उसकी अमेरिकी निर्मित पैट्रियट हवाई रक्षा प्रणालियों के लिए मिसाइलों की आपूर्ति लगातार सीमित बनी हुई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों के उत्पादन के लिए लाइसेंस देने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने उस निर्णय को पलट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन ने भी हमले तेज क्यों किए? 
इस बीच, यूक्रेन ने रूसी क्षेत्र के अंदरूनी हिस्सों में स्थित हथियार डिपो, सैन्य सुविधाओं और अन्य रणनीतिक लक्ष्यों के खिलाफ लंबी दूरी के हमलों के अपने अभियान को तेज कर दिया है, जिसका उद्देश्य यूक्रेनी शहरों पर अपने हमलों को जारी रखने की मॉस्को की क्षमता को कमजोर करना है।सोलोमियांस्की जिले में, नौ मंजिला आवासीय इमारत की ऊपरी दो मंजिलें नष्ट हो गईं। अन्य मंजिलों में आग लग गई। दो आवासीय इमारतों और एक स्कूल आश्रय स्थल में भी लोग फंसे हुए थे।




60 वर्षीय लारिसा बोंडारुक जमीन पर बैठी थीं और अपनी बिल्ली, चैनेल को पकड़े हुए थीं, जिसे दमकलकर्मियों ने बचाया था। आंखों में आंसू लिए उसने बताया कि उसके पड़ोसी का पोता मलबे के नीचे दबकर मर गया। उसका अपार्टमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा, 'एक रॉकेट छत से टकराया। आवाज इतनी तेज थी कि देखते ही देखते मलबा और दरवाजे उड़ गए। चारों ओर धुएं के गुबार उठ रहे थे, आग की लपटें उठ रही थीं, चीख-पुकार मची थी और चारों ओर निराशा का माहौल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed