{"_id":"579082d54f1c1bed3ac4b8de","slug":"saudi-fatwa-ban-on-pokemon-go","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में फतवा, पोकेमॉन गो पर बैन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सऊदी में फतवा, पोकेमॉन गो पर बैन
बीबीसी
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
सऊदी अरब की धार्मिक मामलों की शीर्ष संस्था ने हाल ही में लॉन्च हुए लोकप्रिय वीडियो गेम पोकेमॉन गो के खिलाफ फतवा जारी किया है। इस संस्था ने 2001 में जारी किए गए अपने फतवे को फिर लागू कर दिया है। उस समय आई पोकेमॉन पर ये लागू किया गया था। पोकेमॉन गो आधिकारिक तौर पर सऊदी अरब में उपलब्ध नहीं है। सऊदी अरब खासा परंपरावादी समाज है। कई लोगों ने प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल करते हुए इसे डाउनलोड कर लिया है और खेल रहे हैं।
पोकेमॉन गो 1996 के निन्टेंडो गेम पर आधारित है और इसने दुनियाभर में धूम मचा रखी है। इस गेम में खिलाड़ी असल दुनिया में कार्टून दानवों की तलाश करते हैं। काउंसिल ऑफ सीनियर रिलीजियस स्कॉलर्स के महासचिव ने कहा है कि इस बारे में कई लोगों के सवाल पूछने पर, पोकेमॉन के खिलाफ 2001 में दिए गए फतवे को फिर जारी किया गया है। इस फतवे में कहा गया है कि पोकेमॉन 'जुए' से काफी मिलता-जुलता गेम है और इसके किरदार 'चार्ल्स डार्विन' के विकास सिद्धांत पर आधारित लगते हैं, जिसे इस्लाम खारिज करता है।