फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Racing to Join Bryan Johnson in USA 3000 Tech Titans and Professionals Apply for 100 Spots

जिंदगी लंबी कैसी हो?: 'अमरता' के मंत्र के लिए हुई प्राइवेट पार्टी, 150 सीटों पर 3000 टेक दिग्गजों के आए आवेदन

Fri, 04 Sep 2026 08:52 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, सैन फ्रांसिस्को।
एजेंसी, सैन फ्रांसिस्को। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 04 Sep 2026 08:52 AM IST
सार
Register For Event

सिलिकॉन वैली में एआई के बाद अब लंबी जिंदगी का जुनून चर्चा में है। ब्रायन जॉनसन के साथ हुई एक निजी पार्टी में सिर्फ 150 सीटों के लिए 3000 से ज्यादा टेक दिग्गजों और प्रोफेशनल्स ने आवेदन किया। यहां लोग हल्दी-अदरक का जूस पीते, पुश अप्स करते और अपनी जैविक उम्र जांचते दिखे। जॉनसन की जिंदगी लंबी करने वाली सोच के पीछे ऐसा क्या है, जो लोग वहां भाग रहे? क्यों हजारों लोग लोग बेचैन हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Racing to Join Bryan Johnson in USA 3000 Tech Titans and Professionals Apply for 100 Spots
लंबी उम्र का राज सिखा रहे ब्रायन जॉनसन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सिलिकॉन वैली में इन दिनों एआई से अलग एक और जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह जुनून है ज्यादा से ज्यादा समय तक जवान और स्वस्थ बने रहने का। टेक उद्यमी और लॉन्गेविटी यानी लंबी उम्र के चर्चित प्रचारक ब्रायन जॉनसन के साथ एक निजी पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें सिर्फ 150 लोगों के लिए जगह थी, लेकिन 3000 से ज्यादा टेक दिग्गजों और प्रोफेशनल्स ने आवेदन कर दिया। यह नजारा बताता है कि लंबी जिंदगी की चाह अब टेक जगत के लोगों के बीच कितनी बड़ी हो चुकी है।

विज्ञापन

ब्रायन जॉनसन की पार्टी में ऐसा क्या था, जिसने लोगों को खींच लिया?

पार्टी में पहुंचने के लिए लोग बाहर तक इंतजार करते दिखे। अंदर जगह नहीं बची तो डेस्क पर मौजूद कर्मचारी लोगों से कोशिश न करने के लिए कह रहा था। जॉनसन खुद को लंबे समय तक युवा बनाए रखने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए जाने जाते हैं। इसी सोच को लेकर ‘लॉन्गेविटी नाइट’ आयोजित की गई थी, जहां लोगों की दिलचस्पी पार्टी से ज्यादा यह जानने में थी कि उम्र बढ़ने की रफ्तार को कैसे धीमा किया जाए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी-अदरक के जूस से लेकर पुश अप्स तक

यह कोई सामान्य टेक पार्टी नहीं थी। मेहमानों को कच्ची सब्जियों का सलाद और मॉकटेल्स परोसे गए। सबसे खास पेय ‘टर्मरिक एलिक्सिर’ था, जिसमें संतरे का जूस, गाजर का रस, अदरक और हल्दी मिलाई गई थी। मेहमानों ने पुश अप्स भी लगाए। यानी यहां खाने-पीने से लेकर शारीरिक गतिविधियों तक हर चीज को लंबे समय तक फिट रहने की सोच से जोड़ा गया था।


चेहरे का स्कैन क्यों कराया गया?

पार्टी में मेहमानों के लिए कई तरह के परीक्षण भी रखे गए थे। एक हिस्से में सांसों से जुड़े व्यायाम कराए गए, ताकि फेफड़ों की मजबूती का अंदाजा लगाया जा सके। जैविक उम्र जानने के लिए एआई कैमरे से चेहरे का स्कैन भी किया गया। झुर्रियों के आधार पर एक रिपोर्टर की उम्र उसकी वास्तविक उम्र से काफी ज्यादा बताई गई। इससे पार्टी का पूरा माहौल सामान्य मनोरंजन के बजाय उम्र और शरीर की निगरानी जैसा नजर आया।

लोग एक पैर पर खड़े होकर क्या जांचते रहे?

पार्टी का दृश्य भी काफी अलग था। हॉल के एक हिस्से में टेक इंजीनियर कंप्यूटर पर कोड लिख रहे थे, जबकि दूसरे हिस्से में लोग एक पैर पर खड़े होकर अपना संतुलन जांच रहे थे। ब्रायन जॉनसन अपने भरोसेमंद गार्ड और अपने कुत्ते कटारा के साथ लोगों के बीच घूमते नजर आए। वह लोगों को प्रोत्साहित करते हुए पुश अप्स की संख्या बढ़ाने के लिए कहते दिखे। यहां तकनीक और शरीर को लेकर जुनून एक ही जगह दिखाई दिया।

आखिर जॉनसन लोग बार-बार क्या पूछ रहे थे?

  • पूरी शाम टेक जगत से जुड़े लोग जॉनसन और उनके डॉक्टरों से एक ही सवाल पूछते रहे कि जिंदगी को ज्यादा लंबा करने का कोई जादुई शॉर्टकट है क्या।
  • जॉनसन हाल में तब भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बताया था कि वह ऑटोइम्यून गैस्ट्राइटिस से पीड़ित हैं।
  • इसके बावजूद उनकी लंबी उम्र वाली सोच लोगों की दिलचस्पी का बड़ा केंद्र बनी हुई है।
  • पार्टी में हर बातचीत किसी न किसी तरह उम्र और जीवन की लंबाई के सवाल पर पहुंच रही थी।

जॉनसन ने अपनी मौत को लेकर क्या कहा?

पार्टी के अंत में वेंचर कैपिटलिस्ट सारा गुओ ने जॉनसन का इंटरव्यू लिया। इस दौरान जॉनसन ने कहा कि वह जानते हैं कि एक दिन उनकी मौत होगी, लेकिन उनका कहना था कि वह बुढ़ापे से नहीं मरेंगे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि मौत किसी बस की टक्कर से या ब्रोकली खाते समय उसका टुकड़ा गले में फंसने से भी हो सकती है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ऐसा हुआ तो लोग उनकी मौत पर खुलकर हंस सकते हैं।

उम्र बढ़ाने को लेकर लोग कितने उत्सुक?

जॉनसन की पार्टी ने सिलिकॉन वैली के एक अलग चेहरे को सामने ला दिया है। एआई, स्टार्टअप और तकनीक के बीच काम करने वाले हजारों लोगों में अब उम्र को लेकर भी उतनी ही उत्सुकता दिखाई दे रही है। 150 सीटों के लिए 3000 से ज्यादा आवेदन इस जुनून का बड़ा संकेत है। हालांकि पार्टी में अपनाए गए तरीकों को ‘अमरता’ की गारंटी के तौर पर नहीं देखा जा सकता। असल सवाल यही है कि इंसान कितनी लंबी जिंदगी चाहता है और उसे जवान बनाए रखने की कोशिश के लिए वह कितनी दूर तक जाने को तैयार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed