{"_id":"6a32b156437e743d3000f558","slug":"pm-modi-trump-meet-donald-says-if-india-attacked-while-modi-is-in-charge-we-will-help-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi-Trump Meet: 'मोदी के रहते अगर भारत पर हमला हुआ तो हम करेंगे मदद', द्विपक्षीय बैठक में बोले ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi-Trump Meet: 'मोदी के रहते अगर भारत पर हमला हुआ तो हम करेंगे मदद', द्विपक्षीय बैठक में बोले ट्रंप
Wed, 17 Jun 2026 08:08 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एवियन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एवियन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:08 PM IST
Modi Trump Meet: फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई। ट्रंप ने कहा कि यदि मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारत पर हमला होता है तो अमेरिका मदद करेगा। उन्होंने मोदी को मजबूत, शांत और बेहद सख्त वार्ताकार बताया। ट्रंप ने भारतीय नाविकों की मौत पर भी दुख जताया और कहा कि इस मामले पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने कई वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान ट्रंप ने भारत के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा रहेगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया के कई हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- Modi-Trump Meet: PM ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, ट्रंप बोले- मोदी अपनी शर्तें मनवाने में सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को लेकर ट्रंप ने क्या बड़ा संदेश दिया?
बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी एक बेहद मजबूत नेता हैं और बातचीत के दौरान बहुत सख्त रुख अपनाते हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत दिखाई देते हैं, लेकिन बातचीत और समझौते के मामले में बेहद सख्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत को किसी तरह का सुरक्षा संकट झेलना पड़ता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा। ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Modi-Trump Meet: PM ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, ट्रंप बोले- मोदी अपनी शर्तें मनवाने में सख्त
विज्ञापन