{"_id":"5eb6b73a9a30fe67dc19c97d","slug":"pakistan-seizes-property-of-taliban-chief-mullah-akhtar-mansour","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार आतंकी मुल्ला अख्तर मंसूर की संपत्ति होगी नीलाम, अमेरिकी ड्रोन हमले में हुई थी मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
खूंखार आतंकी मुल्ला अख्तर मंसूर की संपत्ति होगी नीलाम, अमेरिकी ड्रोन हमले में हुई थी मौत
Sat, 09 May 2020 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 09 May 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Mullah Akhtar Mansour
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने पूर्व तालिबान सरगना मुल्ला अख्तर मंसूर की संपत्तियों की नीलामी का आदेश दिया है। खूंखार आतंकी मंसूर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का बहुत करीबी था। वर्ष 2016 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मंसूर मारा गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अदालत के आदेश को जून में होने वाली समीक्षा बैठक से पहले वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की आंखों में धूल झोंकने जैसा बताया जा रहा है। एफएटीएफ ने इस साल की शुरुआत में इस्लामाबाद को अपनी ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा था और उसे जून कुछ बिंदुओं पर काम करने को कहा था। इसमें नाकाम रहने पर उसे ब्लैक लिस्ट में डालने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी कोर्ट ने कराची स्थित मंसूर की पांच संपत्तियों को कब्जे में लेने का आदेश दिया है। फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर खरीदी गई इन संपत्तियों की कीमत 3.2 करोड़ आंकी जा रही है। आईएसआई और तालिबान का आतंकी गठजोड़ सालों से चला रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान आतंकी गुटों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह है। पिछले महीने अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने आईएसआई समर्थित आईएस आतंकी अब्दुल्ला ओराकजई उर्फ असलम फारूकी को गिरफ्तार किया था।
फारूकी मार्च में काबुल के गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में 27 लोग मारे गए थे। इसी तरह से मंसूर भी आईएसआई का विश्वस्त आतंकी था और पाक की खुफिया एजेंसी की मदद से करोड़ों की कीमत की संपत्ति खरीदी।