{"_id":"5a0c91374f1c1b65548bd721","slug":"pakistan-again-accused-india-of-breaking-ceasefire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारत पर फिर सीजफायर तोड़ने का लगाया आरोप ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने भारत पर फिर सीजफायर तोड़ने का लगाया आरोप
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने भारत पर संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को भारतीय उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। पाकिस्तान का आरोप है कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में उसकी एक बुजुर्ग महिला नागरिक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पढ़ें- पाकिस्तान में धुंध और कोहरे की दस्तक, हर रोज प्रभावित हो रहीं 60 उड़ानें
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं सार्क) डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप-उच्चायुक्त को बुलाकर चिरिकोट सेक्टर में मंगलवार को युद्ध विराम तोड़े जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस फायरिंग में पाकिस्तान की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मारी गई है। फैसल ने आरोप लगाया कि संयम बरतने की अपील किए जाने के बावजूद भारतीय पक्ष कथित तौर पर लगातार युद्ध विराम उल्लंघन में शामिल रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें- पाक का दावा- CPEC को नाकाम करने के लिए भारत ने बनाया 50 करोड़ डॉलर का प्लान
फैसल ने भारतीय पक्ष से 2003 की युद्ध विराम व्यवस्था का सम्मान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम उल्लंघन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों के विपरीत है। यह क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। इससे रणनीतिक गलतफहमी पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाया जाना दुखद है।