{"_id":"5a0d146c4f1c1b74698bbfc6","slug":"differences-between-china-and-pakistan-on-obors-diamer-bhasha-dam-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"OBOR को लेकर चीन-पाक में दिखने लगी दरार, पाकिस्तान ने किया फंड लेने से इंकार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
OBOR को लेकर चीन-पाक में दिखने लगी दरार, पाकिस्तान ने किया फंड लेने से इंकार
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'वन बेल्ट वन रोड' (ओबीओआर) प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले एक डैम को लेकर की जाने वाली फंडिंग पर पाकिस्तान और चीन के बीच मतभेद दिखने लगे हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान ने 'डायमर भाषा डैम' के लिए 14 मिलियन डॉलर की मदद के चीन के ऑफर को ठुकरा दिया है। इस विवाद के बाद दोनों ही देशों के ओबीओआर प्रोजेक्ट को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, पाकिस्तान ने चीन से मांग की है कि वह इस विवाद का असर दोनों देशों के CPEC प्रोजेक्ट पर नहीं पड़ने देगा। इससे पहले एशियन डेवलपमेंट बैंक ने इस प्रोजेक्ट को फाइनेंस करने से मना कर दिया था, क्योंकि यह प्रोजेक्ट विवादित क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में जल एवं ऊर्जा विकास विभाग के चेयरमेन हुसैन ने कहा कि डैम को लेकर चीन की तरफ से कई ऐसी शर्तें रखी गई हैं जो अपनाने लायक नहीं हैं। पाकिस्तान के इस रवैये से चीन में उथल-पुथल मच गई है, क्योंकि चीन के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि अगर पाकिस्तान अपने कदम पीछे खींच रहा है तो इसका सीधा असर CPEC पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान की जगह चीन को मिलेगा CPEC का ज्यादा फायदा- रिपोर्ट
उन्होंने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान को इन शर्तों से परेशानी है तो इसकी जानकारी बीजिंग तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान प्रोजेक्ट के तहत कई बांधों की फंडिंग से जुड़ी शर्तों पर तैयार हो गया था, जिनमें डायमर डैम भी शामिल था। बताया जा रहा है कि फंडिंग का ये मुद्दा पाकिस्तानी संसद में भी उठ चुका है।