फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   differences between china and Pakistan on OBORs diamer bhasha dam project

OBOR को लेकर चीन-पाक में दिखने लगी दरार, पाकिस्तान ने किया फंड लेने से इंकार

Thu, 16 Nov 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 16 Nov 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
differences between china and Pakistan on OBORs diamer bhasha dam project

'वन बेल्ट वन रोड' (ओबीओआर) प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले एक डैम को लेकर की जाने वाली फंडिंग पर पाकिस्तान और चीन के बीच मतभेद दिखने लगे हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान ने 'डायमर भाषा डैम' के लिए 14 मिलियन डॉलर की मदद के चीन के ऑफर को ठुकरा दिया है। इस विवाद के बाद दोनों ही देशों के ओबीओआर प्रोजेक्ट को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, पाकिस्तान ने चीन से मांग की है कि वह इस विवाद का असर दोनों देशों के CPEC प्रोजेक्ट पर नहीं पड़ने देगा। इससे पहले एशियन डेवलपमेंट बैंक ने इस प्रोजेक्ट को फाइनेंस करने से मना कर दिया था, क्योंकि यह प्रोजेक्ट विवादित क्षेत्र में आता है।  
विज्ञापन


पाकिस्तान में जल एवं ऊर्जा विकास विभाग के चेयरमेन हुसैन ने कहा कि डैम को लेकर चीन की तरफ से कई ऐसी शर्तें रखी गई हैं जो अपनाने लायक नहीं हैं। पाकिस्तान के इस रवैये से चीन में उथल-पुथल मच गई है, क्योंकि चीन के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि अगर पाकिस्तान अपने कदम पीछे खींच रहा है तो इसका सीधा असर CPEC पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान की जगह चीन को मिलेगा CPEC का ज्यादा फायदा- रिपोर्ट

उन्होंने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान को इन शर्तों से परेशानी है तो इसकी जानकारी बीजिंग तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान प्रोजेक्ट के तहत कई बांधों की फंडिंग से जुड़ी शर्तों पर तैयार हो गया था, जिनमें डायमर डैम भी शामिल था। बताया जा रहा है कि फंडिंग का ये मुद्दा पाकिस्तानी संसद में भी उठ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed