फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over 400 die of coronavirus in US, confirmed infections jump to nearly 34000

अमेरिका में कोरोना से तबाही, अबतक 400 लोगों की मौत, 34 हजार से ज्यादा संक्रमित

Mon, 23 Mar 2020 09:04 AM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 23 Mar 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Over 400 die of coronavirus in US, confirmed infections jump to nearly 34000
अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण सड़कें भी बंद - फोटो : PTI

अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 34000 तक पहुंच गई है और 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रत्येक तीन अमेरिकी लोगों में से एक को घर के भीतर रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


कोविड-19 के नए मामलों के आंकड़े रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर ने बताया कि रविवार शाम तक केंटुकी से रिपब्लिकन सांसद रैंड पॉल समेत 33,546 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 419 हो गई है।
विज्ञापन


इसी बीच व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और वाशिंगटन की कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित स्थलों के रूप में पहचान की। राष्ट्रपति ने न्यूयॉर्क में नेशनल गार्ड की तैनाती को भी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में कोरोना वायरस से प्रभावित स्थलों पर आपात चिकित्सकीय केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं। ट्रंप ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने एफईएमए आपात प्रबंधन एजेंसी को न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और वाशिंगटन राज्य में चिकित्सकीय केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं।


उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया के आठ चिकित्सीय केंद्रों में 2,000 बिस्तर होंगे और वहीं न्यूयॉर्क और वाशिंगटन राज्य में चार चिकित्सीय केंद्र होंगे और इसमें प्रत्येक में 1,000-1,000 बिस्तरों की व्यवस्था होगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिकी जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस अदृश्य दुश्मन को पूरी तरह से हराने के लिए रोजाना हम वे सभी चीजें कर रहे हैं जो हम कर सकते हैं। देखा जाए तो हम युद्ध जैसे हालात में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed