फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu Urges Trump to Strike Iran After US Midterm Elections: Axios Report

ट्रंप से नेतन्याहू की क्या हुई बात?: अमेरिकी चुनाव के बाद ईरान पर हमले का बनाया दबाव, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Mon, 02 Nov 2026 07:44 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 02 Nov 2026 07:44 AM IST
सार
Register For Event

ईरान को लेकर अमेरिका और इस्राइल के बीच रणनीति को लेकर मतभेद सामने आने का दावा किया गया है। नेतन्याहू सैन्य कार्रवाई चाहते हैं, जबकि ट्रंप बातचीत जारी रखने के पक्ष में हैं। क्या चुनाव के बाद ईरान पर हमले का खतरा बढ़ेगा? जानिए...

विज्ञापन
Netanyahu Urges Trump to Strike Iran After US Midterm Elections: Axios Report
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मंगलवार को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान पर नए सैन्य हमले करने का आग्रह किया है। समाचार एजेंसी एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल को चिंता है कि अमेरिका ईरान के साथ कूटनीतिक समाधान निकालने की कोशिश जारी रखे हुए है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत में हुई प्रगति और सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने की संभावना पर चर्चा की। एक इस्राइली सूत्र ने बातचीत को 'कठिन', जबकि अमेरिकी सूत्र ने इसे 'सीधी' बातचीत बताया। 
विज्ञापन


हालांकि, रविवार को आयोवा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस बातचीत को 'बहुत अच्छा' बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच ईरान को लेकर चर्चा हुई, लेकिन उन्होंने बातचीत के अन्य विवरण साझा नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू की अलग-अलग रणनीति
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर सैन्य कार्रवाई चाहते हैं, जबकि ट्रंप फिलहाल तेहरान के साथ बातचीत जारी रखने के पक्ष में हैं। ट्रंप एक ओर ईरान के साथ समझौते और शांति वार्ता दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े सैन्य अभियान फिर से शुरू करने की तैयारी भी बनाए हुए हैं। रिपोर्ट में इसे अमेरिका की दोहरी रणनीति बताया गया है।

ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि ईरान के साथ बातचीत 'ठीक चल रही है' और उन्हें कोई खास जल्दबाजी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को ईरान के एक-दो परमाणु ठिकानों को लेकर कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने विशेष रूप से पिकैक्स माउंटेन स्थित संदिग्ध भूमिगत परमाणु ठिकाने का जिक्र किया।

ईरान के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने की कोशिश
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पिछले सप्ताह ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख मोहसिन रेजाई को एक पत्र भेजा था। इसमें बातचीत दोबारा शुरू करने की संभावना पर चर्चा की गई। इसे कई महीनों में ईरान तक अमेरिका की उच्चस्तरीय पहुंच की एक अहम कोशिश बताया गया है।

वहीं, कतर के मध्यस्थों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन ईरानी अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों का उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत फिर से शुरू कराने के लिए समझौते का रास्ता तलाशना था।

ईरान ने कहा- अभी कोई समझौता नहीं हुआ
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बातचीत में प्रगति इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिका तेहरान के सवालों का जवाब कैसे देता है।


अराघची ने कहा कि ईरान इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरा पक्ष भी पर्याप्त समझदारी दिखाएगा और अन्य विकल्पों के बजाय कूटनीति को चुनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed