{"_id":"6a9565ec9165b0f6dd0a4f41","slug":"nepal-flash-flood-how-green-house-survive-massive-debris-boulders-devastating-floodwaters-concrete-frame-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमत्कार या घर की बनावट?: बड़े पत्थरों और मलबे की मार से भी टस से मस नहीं हुई ये इमारत, सामने आई संभावित वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चमत्कार या घर की बनावट?: बड़े पत्थरों और मलबे की मार से भी टस से मस नहीं हुई ये इमारत, सामने आई संभावित वजह
Mon, 31 Aug 2026 05:00 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:00 PM IST
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कई गांवों और बस्तियों को तबाह कर दिया। पानी के साथ बड़े पत्थर, मिट्टी और मलबा तेज रफ्तार से बहा। इसी बीच एक हरे रंग का घर सुरक्षित खड़ा नजर आया। घर के आसपास की इमारतें बर्बाद हो गईं, लेकिन यह ढांचा नहीं गिरा। क्या यह सिर्फ किस्मत थी या घर की बनावट ने इसे बचाने में बड़ी भूमिका निभाई। आइए, विस्तार से समझते है कि ये घर कैसे बचा...
विज्ञापन
करिश्मा या घर की बनावट?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े इलाके में भारी तबाही मचाई। बाढ़ का पानी अपने साथ चट्टानें, मिट्टी और भारी मलबा लेकर आया और रास्ते में आने वाली सभी इमारतों को ढहाता और नुकसान पहुंचाता चला गया। इसी दौरान एक हरे रंग का घर ऐसा था, जो इस भयानक बहाव के बीच भी खड़ा रहा।
कई वीडियों में तो घर की बालकनी में उसके निवासी भी दिखाई दिए। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर आसपास की इमारतें ढह गईं, लेकिन यह घर कैसे बच गया। इस पर आर्किटेक्चर प्रेजेंटेशन नाम के एक एक्स अकाउंट ने एक वीडियो जारी किया है और बताया है कि आखिर ये घर कैसे बचा?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़: मलबा हटा और जमीन से निकला 50 करोड़ का सोना, 1.5 करोड़ नकद भी बरामद; पुलिस ने जारी किया वीडियो
विज्ञापन
कई वीडियों में तो घर की बालकनी में उसके निवासी भी दिखाई दिए। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर आसपास की इमारतें ढह गईं, लेकिन यह घर कैसे बच गया। इस पर आर्किटेक्चर प्रेजेंटेशन नाम के एक एक्स अकाउंट ने एक वीडियो जारी किया है और बताया है कि आखिर ये घर कैसे बचा?
विज्ञापन
क्या यह सिर्फ करिश्मा था या घर की बनावट ने बचाया?
वायरल वीडियो में घर के आसपास तबाही का मंजर दिखाई देता है। चारों तरफ पानी, मिट्टी, पत्थर और मलबा नजर आता है, लेकिन हरा घर अपनी जगह खड़ा है। उस अकउंट द्वारा जारी किए गए वीडियो में दावा किया कि इसे केवल किस्मत का नतीजा नहीं माना जा सकता। उसके अनुसार घर की संरचना, उसकी जगह और बाढ़ के बहाव की दिशा ने इसे बचाने में भूमिका निभाई हो सकती है। हालांकि, यह संभावित तकनीकी व्याख्या है, कोई आधिकारिक जांच का निष्कर्ष नहीं।
विज्ञापन
Explanation into how this house survived Nepal flood. pic.twitter.com/DAHHG0BSyh
— Architecture Presentation (@arcpresentation) August 30, 2026
कंक्रीट के ढांचे ने बाढ़ के दबाव को कैसे संभाला?
वीडियो में बताया गया कि हिमालयी इलाकों में कई पारंपरिक घर बिना मजबूत लोहे के ढांचे वाली पत्थर की चिनाई से बने होते हैं। ऐसे घर ऊपर से पड़ने वाले वजन को तो संभाल सकते हैं, लेकिन बगल से आने वाले तेज दबाव में उनकी दीवारें कमजोर पड़ सकती हैं। इसके विपरीत, इस घर में मजबूत कंक्रीट फ्रेम होने की बात कही गई है। इसमें लोहे की सरिया से खंभों, बीम और नींव को आपस में जोड़ा गया था। इससे बाढ़ के पानी और मलबे का बगल से आया दबाव पूरे ढांचे में बंटकर जमीन तक पहुंच सकता था।ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़: मलबा हटा और जमीन से निकला 50 करोड़ का सोना, 1.5 करोड़ नकद भी बरामद; पुलिस ने जारी किया वीडियो
क्या घर की जगह और आकार ने भी इसे बचाया?
वीडियो में दी गई व्याख्या के अनुसार केवल मजबूत निर्माण ही इसकी वजह नहीं हो सकता। घर मुख्य बहाव की सबसे गहरी धारा से थोड़ा हटकर और कुछ ऊंची जमीन पर स्थित था। बाढ़ में सबसे भारी पत्थर और मलबा आम तौर पर पानी के मुख्य रास्ते में ज्यादा तेजी से आगे बढ़ते हैं। घर का आकार भी ऐसा था कि पानी और मलबा उसके दोनों ओर से निकल गया। इसके बाद जमा हुई मिट्टी ने घर के आसपास एक प्राकृतिक रैंप जैसा बना दिया, जिसने बाद में आने वाले पानी का रुख इमारत से दूर करने में मदद की होगी।