{"_id":"67e81ef4be33419e060cf078","slug":"moon-sighted-in-saudi-arabia-eid-will-be-celebrated-in-gulf-countries-tomorrow-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid Al Fitr 2025: सऊदी अरब में दिखा चांद, खाड़ी देशों में कल मनाई जाएगी ईद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Eid Al Fitr 2025: सऊदी अरब में दिखा चांद, खाड़ी देशों में कल मनाई जाएगी ईद
Sat, 29 Mar 2025 09:55 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:55 PM IST
अधिकांश खाड़ी देशों में रविवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। सऊदी अरब ने शनिवार शाम को ईद का चांद दिखाई देने की घोषणा की। इसके अलावा, कतर में भी ईद का चांद दिखाई दिया। ईद का चांद दिखने के बाद लोगों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विस्तार
सऊदी अरब में शनिवार शाम को ईद का चांद देखा गया, जिसके बाद, सऊदी अरब ने घोषणा की है कि रविवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। जिसके बाद ये तय हो गया कि, खाड़ी के अधिकांश देशों में कल ईद मनाई जाएगी। यह त्योहार न केवल इबादत और शुक्राने का दिन है, बल्कि भाईचारे, मोहब्बत और खुशियों को बांटने का भी मौका है।
विज्ञापन
रमजान का पवित्र महीना 29 या 30 दिनों तक चलता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि चांद कब दिखाई देगा। पूरे महीने रोजे रखने, इबादत करने और खुदा के करीब जाने के बाद मुसलमान ईद के चांद का दीदार करते हैं। चांद नजर आते ही मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर मनाया जाता है। ईद-उल-फितर, उपवास और रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Eid al-Fitr 2025: 31 मार्च या 1 अप्रैल कब है ईद? जानें ईद-उल-फितर की सही तारीख
विज्ञापन
कतर में भी दिखा ईद का चांद
इसी तरह, बंदोबस्ती मंत्रालय (अवकाफ़) और इस्लामी मामलों की समिति ने भी शनिवार शाम को ईद का चांद दिखाई देने की घोषणा की। कतर में भी शनिवार शाम को चांद दिखाई देने की पुष्टि की गई, जिसके चलते रविवार को ईद का पहला दिन घोषित किया गया। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात की मून साइटिंग कमेटी ने भी ईद के पहले दिन के रूप में रविवार की घोषणा की है। अन्य खाड़ी देशों द्वारा भी इसी तरह की घोषणाएं करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Eid Mubarak: इन खूबसूरत शायरियों के जरिए कहें ईद मुबारक, चांद नजर आते ही अपनों को भेजें वाॅलपेपर
मस्जिदों में नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिल मुबारकबाद देते हैं लोग
मान्यता है कि पूरे महीने रोजे रखने, इबादत करने और खुदा के करीब जाने के बाद यह दिन अल्लाह की तरफ से एक इनाम के तौर पर आता है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ जाती है, नए कपड़े, मिठाइयां और सेवइयों की खुशबू माहौल को और खुशनुमा करती है। मस्जिदों में नमाज के बाद लोग गले मिलते हैं, एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं और जरूरतमंदों की मदद करके इस त्योहार को और पाक बनाते हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन