{"_id":"5c84a5aebdec2213fe5d1d0f","slug":"man-gets-10-year-jail-for-insulting-islam-in-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर इस्लाम का अपमान करने के आरोप में युवक को 10 साल की जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फेसबुक पर इस्लाम का अपमान करने के आरोप में युवक को 10 साल की जेल
Sun, 10 Mar 2019 11:20 AM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
मलेशिया में एक व्यक्ति को इस्लाम का अपमान करने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
स्थानीय न्यूज एजेंसी के अनुसार आरोपी की पहचान आयेआ यीआ (22) के तौर पर हुई है। उसे कुआलालम्पुर कोर्ट ने सजा सुनाई है। रॉयल मलेशिया पुलिस ने इस्लाम और पैंगबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप में तीन अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 52 वर्षीय याजिद कांग को इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में पोस्ट करने के आरोप में दो दिन की सजा सुनाई गई है।
इसी तरह ट्विटर यूजर अल्विन चाऊ और फेसबुक यूजर डैनी ए अंटोनिया जेआर को 5 अप्रैल को अदालत की तारीख तक हिरासत में रखा जाएगा, जिसमें कोई जमानत नहीं होगी।
चारों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज हुआ। मामले पर इंस्पेक्टर जनरल तान श्री मोहम्मद फुजी हारुन ने बताया कि विभिन्न कानूनों का उल्लंघन करने के तहत इनपर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि पुलिस के पास इस मामले में देशभर से 929 रिपोर्ट आईं और इस्लाम के अपमान से जुड़े 16 मामलों की जांच की गई।