फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu Temple Vandalised in Pakistan Sindh, One Suspect Arrested

पाकिस्तान: हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ से हड़कंप, मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त; पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

Tue, 06 Oct 2026 06:11 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 06 Oct 2026 06:11 PM IST
सार
Register For Event

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में माता जोग माया मंदिर में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मंदिर की कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं और पुलिस अब यह पता लगा रही है कि घटना में कितने लोग शामिल थे।

विज्ञापन
Hindu Temple Vandalised in Pakistan Sindh, One Suspect Arrested
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया है। घटना सिंध के नगरपारकर इलाके के राठी गांव में स्थित माता जोग माया मंदिर की है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार रात मंदिर के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की गई। मंगलवार सुबह मंदिर के देखरेख करने वाले व्यक्ति के उठने पर उसे घटना की जानकारी हुई। उसने देखा कि मंदिर में मौजूद कुछ मूर्तियां तोड़ दी गई थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


एक व्यक्ति हिरासत में
पाकिस्तान दारावर इत्तेहाद एनजीओ के अध्यक्ष शिवा काछी ने बताया कि पुलिस ने घटना के मुख्य संदिग्ध के तौर पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि, आरोपी से जुड़ी अन्य जानकारी तत्काल सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मंदिर में तोड़फोड़ की घटना में एक से ज्यादा लोग शामिल थे या नहीं। पुलिस ने मंदिर के कुछ हिस्सों में नुकसान की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंध में बड़ी हिंदू आबादी
शिवा काछी के अनुसार, यह एक छोटा मंदिर है। नगरपारकर क्षेत्र में हिंदू समुदाय की बड़ी आबादी रहती है, इसलिए यहां गांव-गांव में हिंदुओं के पूजा और प्रार्थना के लिए छोटे मंदिर मौजूद हैं।


पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
सिंध के कुछ इलाकों में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। अप्रैल में हैदराबाद के फतेह चौक इलाके में काली माता मंदिर में तोड़फोड़ के बाद पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के सदस्यों ने सड़क पर प्रदर्शन किया था और रास्ते भी जाम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed