{"_id":"5f5fcae06940362e92526705","slug":"georgia-deputy-sheriff-is-fired-for-beating-of-black-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : अश्वेत को पीटने पर जॉर्जिया में उप शेरिफ बर्खास्त, जांच जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : अश्वेत को पीटने पर जॉर्जिया में उप शेरिफ बर्खास्त, जांच जारी
Tue, 15 Sep 2020 02:00 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
अश्वेत व्यक्ति की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
अमेरिका में जॉर्जिया के उप शेरिफ को रेड लाइट पर अश्वेत व्यक्ति को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। क्लेटन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बयान में बताया कि उप शेरिफ को अत्यधिक बल के इस्तेमाल के लिए बर्खास्त किया गया है। बयान में अधिकारी की पहचान नहीं बताई गई है, लेकिन कहा गया है कि जिला अटॉर्नी कार्यालय ने आपराधिक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अश्वेत व्यक्ति का नाम रोडरिक वॉकर है जो 26 वर्षीय है। उनके वकील शॉन विलियम्स ने बताया कि वॉकर अपनी प्रेमिका, पांच वर्षीय बच्चे और सौतेले बेटे के साथ गाड़ी में जा रहे थे। शुक्रवार को उप शेरिफों ने कथित रूप से पीछे की लाइट टूटने की वजह से उन्हें रोका।
विज्ञापन
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा पीटा गया। विलियम्स ने दावा किया कि वॉकर गाड़ी नहीं चला रहे थे, इसके बावजूद उन्हें कार से उतरने को कहा गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में लगातार अमेरिका में अश्वेतों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर आंदोलन जारी है।
विज्ञापन