फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dragon defends Chinese company building dam in PoK despite India's opposition

भारत के विरोध के बावजूद पीओके में बांध बना रही कंपनी का चीन ने किया बचाव

Sat, 16 May 2020 01:51 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 16 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dragon defends Chinese company building dam in PoK despite India's opposition
(फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मजबूत करने के लिए चीन लगातार पैंतरे अपनाता रहा है। हालांकि, इस बार उसने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बांध बनाने को लेकर अपनी सरकारी कंपनी का बचाव किया है। दरअसल चीन की सरकारी कंपनी पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में दिआमेर-ब्हाशा बांध बना रही है, जिसका भारत लगातार विरोध कर रहा है। ऐसे में चीन ने अपनी सरकारी कंपनी का शुक्रवार को बचाव करते हुए कहा कि इस बांध को स्थानीय लोगों की भलाई के लिए बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान की सरकार ने चीन की सरकारी कंपनी (चाइना पावर) और पाकिस्तानी सेना की बांध निर्माण से संबंधित कंपनी (फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाईजेशन-एफडबल्यूओ) के बीच 5.8 अरब अमेरिकी डॉलर के संयुक्त करार पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन


गिलगित-बाल्टिस्तान में बांध के निर्माण के लिए पाकिस्तान की तरफ से अनुबंध दिए जाने पर बृहस्पतिवार को भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। भारत ने इस मामले पर कहा था कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र में ऐसी परियोजनाएं शुरू किया जाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओके में बांध को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियांग ने कहा, 'कश्मीर मुद्दे पर चीन का रुख अटल है। चीन और पाकिस्तान आर्थिक विकास को बढ़ाने और स्थानीय आबादी को बेहतर बनाने के लिए आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।'

बता दें कि चीन और पाकिस्तान 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का भी निर्माण कर रहे हैं। पीओके से होते हुए जाने वाले इस गलियारे को लेकर भारत कई बार चीन के सामने आपत्ति जता चुका है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था, 'हमारा रुख अटल और स्पष्ट है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के सभी क्षेत्र भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग रहे हैं और रहेंगे।'


विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों में ऐसी सभी परियोजनाओं पर पाकिस्तान और चीन दोनों के सामने अपना विरोध और साझा चिंताएं व्यक्त करते रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed