फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Endorses Vivek Ramaswamy for Ohio Governor, Calls Him “Young, Strong, and Smart”

Ohio: ओहायो गवर्नर पद की रेस में भारतवंशी, विवेक रामास्वामी को राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया 'युवा और मजबूत'

Sat, 08 Nov 2025 08:15 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 08 Nov 2025 08:15 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी को ओहायो के गवर्नर चुनाव के लिए समर्थन दिया। उन्होंने कहा, विवेक युवा, ऊर्जावान और समझदार नेता हैं जो अमेरिका के हितों की रक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Donald Trump Endorses Vivek Ramaswamy for Ohio Governor, Calls Him “Young, Strong, and Smart”
डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवेक रामास्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के कारोबारी और पूर्व रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को ओहायो राज्य के गवर्नर चुनाव के लिए अपना पूरा समर्थन दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा कि विवेक एक “युवा, मजबूत और समझदार नेता” हैं, जो अमेरिका को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन


विवेक रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन
ट्रंप ने लिखा विवेक रामास्वामी ओहायो राज्य के गवर्नर के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, यह वही जगह है जिसे मैंने 2016, 2020 और 2024 में तीन बार बड़ी जीत दिलाई। मैं विवेक को अच्छी तरह जानता हूं, उनके साथ मुकाबला भी किया है और वे वास्तव में कुछ खास हैं। वे न सिर्फ बुद्धिमान और ऊर्जावान हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं, जिन्हें अपने देश से सच्चा प्यार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में जी20 समिट का किया बहिष्कार, कोई भी अमेरिकी अधिकारी नहीं होगा शामिल, जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि विवेक गवर्नर बनने के बाद आर्थिक विकास, करों में कटौती, ‘मेड इन अमेरिका’ अभियान को बढ़ावा और सीमा सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि विवेक कानून-व्यवस्था, सेना और चुनावी पारदर्शिता की रक्षा के लिए अथक काम करेंगे। ट्रंप ने लिखा विवेक रामास्वामी ओहायो के लिए एक बेहतरीन गवर्नर साबित होंगे। उन्हें मेरा पूरा और निष्ठापूर्ण समर्थन है। वे कभी आपको निराश नहीं करेंगे।


2024 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी भी की थी
गौरतलब है कि विवेक रामास्वामी, जिन्होंने 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की थी, अब ओहायो के गवर्नर चुनाव में उतर रहे हैं। वे अमेरिका की राजनीति में तेजी से उभरते हुए भारतीय-अमेरिकी चेहरों में से एक हैं। ट्रंप का यह समर्थन विवेक के लिए चुनावी अभियान में बड़ा बूस्ट माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में शटडाउन का 38वां दिन: सीनेट में गतिरोध जारी, डेमोक्रेट्स-रिपब्लिकन के बीच अभी तक समझौता नहीं

इस तरह है भारत से नाता
रामास्वामी का जन्म 1985 में दक्षिण पश्चिम ओहियो के सिनसिनाटी में हुआ था। उनके पिता वी.जी. रामास्वामी  मूलतः केरल के पलक्कड़ से हैं। केरल के एक स्थानीय कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उनके पिता वी.जी. रामास्वामी, ओहियो के इवेंडेल में जनरल इलेक्ट्रिक प्लांट में काम करने गए। विवेक की मां सिनसिनाटी में एक मनोचिकित्सक थीं। उनकी पत्नी अपूर्वा तिवारी रामास्वामी ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी वेक्सनर मेडिकल सेंटर में डॉक्टर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed