{"_id":"5c909928bdec22140966db6a","slug":"cyclone-idai-in-mozambique-more-than-1000-feared-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोजाम्बिक में तूफान से भारी तबाही, एक हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मोजाम्बिक में तूफान से भारी तबाही, एक हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका
Tue, 19 Mar 2019 12:54 PM IST
Priyesh Mishra
भाषा, बेइरा
भाषा, बेइरा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
मोजाम्बिक में तूफान
- फोटो : UN News
मोजाम्बिक में पिछले सप्ताह आए तूफान में एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है। वहीं, पड़ोसी जिम्बाब्वे में तूफान के चलते दर्जनों लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग लापता हैं।
गुरुवार को आए तूफान की मार सबसे पहले मध्य मोजाम्बिक के बेइरा शहर पर पड़ी जिससे वहां अचानक बाढ़ आ गई और सड़कें तथा मकान बह गए। इसके बाद तूफान पड़ोसी जिम्बाब्वे में प्रवेश कर गया।
मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, ‘‘इस समय आधिकारिक रूप से हमने 84 लोगों की मौत दर्ज की है, लेकिन आज सुबह जब हमने स्थिति का जायजा लेने के लिए उड़ान भरी तो संकेत मिला कि मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो सकती है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक बड़ी आपदा है। ‘‘एक लाख से अधिक लोग खतरे में हैं।’’