फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: cases increasing in Britain Europe with winter, Omicrons new subvariant coming fore

Coronavirus: सर्दियों के साथ ब्रिटेन-यूरोप में बढ़ रहे कोरोना मामले, ओमिक्रॉन के नए सबवेरिएंट भी आने लगे सामने

Sun, 09 Oct 2022 02:12 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 09 Oct 2022 02:12 AM IST
सार
Register For Event

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस देश का कामकाज अब भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इससे पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चीन में 1 अक्तूबर से सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय दिवस अवकाश के दौरान 42.20 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज की गई।

विज्ञापन
Coronavirus: cases increasing in Britain Europe with winter, Omicrons new subvariant coming fore
कोरोनावायरस - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिमी देशों खासकर यूरोप और ब्रिटेन में सर्दियां बढ़ने के साथ घातक कोरोना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि उपलब्ध वैक्सीन के प्रकार पर भ्रम की स्थिति बूस्टर डोज को सीमित कर सकती है। बीती गर्मियों में हावी ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट बीए.4 व बीए.5 अभी भी ज्यादातर संक्रमणों के पीछे हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब ओमिक्रॉन के नए सबवेरिएंट भी सामने आने लगे हैं। 

विज्ञापन


सीएनएन की खबर के अनुसार बुधवार देर रात जारी किए गए डब्ल्यूएचओ के आंकड़े दिखाते हैं कि परीक्षण में बड़ी गिरावट के बावजूद, यूरोप में मामले पिछले हफ्ते 15 लाख तक पहुंच गए जो एक हफ्ते पहले से 8 फीसदी अधिक थे। हालांकि वैश्विक स्तर पर मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। हाल के हफ्तों में 27 देशों के साथ-साथ ब्रिटेन के अस्पतालों में भर्ती होने वाले मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


ब्रिटेन : अस्पताल में भर्ती मरीज 45 फीसदी बढ़े
एक स्वतंत्र साइंटिफिक फाउंडेशन गिम्बे के आंकड़ों के अनुसार, 4 अक्तूबर को खत्म होने वाले हफ्ते की तुलना में इस सप्ताह इटली में कोविड-19 से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 32 फीसदी बढ़ी है। जबकि आईसीयू में भर्ती होने वाले मामले पिछले हफ्ते की तुलना में 21 फीसदी बढ़े हैं। इसी हफ्ते ब्रिटेन में कोविड से अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या पिछले हफ्ते की तुलना में 45 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से चीन के पर्यटन में 18 फीसदी की गिरावट
चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस देश का कामकाज अब भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इससे पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चीन में 1 अक्तूबर से सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय दिवस अवकाश के दौरान 42.20 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज की गई। यह गत वर्ष के छुट्टियों के मुकाबले 18.2 प्रतिशत कम है। बता दें कि चीन में कोरोना को लेकर ज्यादा सख्ती बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed