{"_id":"5762b67e4f1c1b4d1f11d93a","slug":"chinese-firm-claims-apple-copied-the-design-of-the-iphone-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज फर्म का दावा एप्पल ने कॉपी की है आईफोन6 की डिजाइन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चाइनीज फर्म का दावा एप्पल ने कॉपी की है आईफोन6 की डिजाइन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Iphone 6
- फोटो : PTI
विदेशी कंपनियों को चीन में हमेशा से ही बिजनेस करना काफी मुश्किल रहा है। खबर है कि इस बार चीन की एक फर्म के निशाने पर दिग्गज कंपनी एप्पल आ गई है। एप्पल पर आरोप लगाते हुए फर्म ने दावा किया है कि आईफोन्स6 की डिजाइन को चीन के एक स्मार्टफोन की डिजाइन से कॉपी किया गया है।
विज्ञापन
एप्पल पर चीन के 100 प्लस ब्रांड का स्मार्ट फोन 100सी की डिजाइन कॉपी करने का आरोप है। चीन ने अप्रैल में आईफोन के फेमस ऐप आईटोन्स मूवी और आईबूक्स स्टोर को बैन कर दिया था। हाल ही में बीजिंग बौद्धिक संपदा कार्यालय ने एप्पल को आदेश दिया था कि वो अपने आईफओन्स6 और आईफओन्स6 प्लस को चीन में बेचना बंद करे।
विज्ञापन
हालांकि एप्पल और उसके वितरण साथी इस बात को लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने बैन हटाने के लिए प्रशासनिक मुकदमेबाजी शुरू कर दी है। एप्पल को चीन में इससे पहले भी कई समस्याओं का सामना कर चुका है। इससे पहले एक कोशिश में नाकाम रह चुका है।
विज्ञापन