{"_id":"3fe38ec0-b666-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"american-troops-will-now-have-android-phones","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमेरिकी सैनिकों के पास भी होगा एंड्रॉयड फोन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अब अमेरिकी सैनिकों के पास भी होगा एंड्रॉयड फोन
अमेरिका
Updated Mon, 06 May 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों के लिए एंड्रॉयड सैमसंग फोन के सुरक्षित संस्करण के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस मंजूरी के साथ ही अमेरिकी सैनिकों के लिए अलग-अलग तरह के मोबाइल उपकरणों के इस्तेमाल किए जाने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।
उम्मीद जताई जा रही है कि एप्पल फोन और टेबलेट जैसे अन्य एंड्रॉयड आधारित उपकरणों के इस्तेमाल को मई के अंत मंज़ूरी मिल जाएगी।
अब से पहले, ब्लैकबेरी ही एक मात्र ऐसी फोन निर्माता कंपनी थी,जिसके उत्पादों का इस्तेमाल अमेरिकी सेवा कर्मियों के लिए किया जाता था।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल डेमियन पिकार्ट ने बताया कि इस फोन के इस्तेमाल को मंज़ूरी मिल जाने से सैनिक ड्यूटी दौरे के दौरान स्मार्टफोन और टेबलेट जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर सकेंगें। सैंमसंग को मंजूरी दिया जाना तो इस रणनीति का पहला कदम है।
आधुनिक तकनीक
प्रवक्ता का ये भी कहना है कि इसका मतलब उपकरणों की खरीद के लिए आर्डर देना नही है। इसके मायने ये हैं कि रक्षा मंत्रालय के भीतर काम कर रहे अलग अलग विभाग अब अपनी ज़रुरत के हिसाब से उपयुक्त संचार उपकरण को खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
कर्नल डेमियन पिकार्ट का कहना है कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में लगभग छह लाख स्मार्टफोन उपभोक्ता हैं और इनमें से चार लाख 70 हज़ार कर्मचारी ब्लैकबेरी हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका की 'फेडरल न्यूज़ रेडियो' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे हैंडसेट निर्माताओं को मंज़ूरी दिया जाना 2014 तक अमेरिकी सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सुरक्षित उपकरणों की संख्या के दोगुना करने की योजना के तहत ही है।
अब से पहले, अमेरिका के सेना में ब्लैकबेरी हैंडसेट का ही वर्चस्व रहा है, क्योंकि ये फोन ही विभाग के कड़े सुरक्षा मानदंडो पर खरा उतरने में कामयाब रहा है।
अब एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला सैमसंग फोन सुरक्षा मानदंडों पर खरा उतरा है।
इस समय, एप्पल IOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही अन्य एंड्रॉयड प्रणाली पर चलने वाले फोन रक्षा सूचना प्रणाली एजेंसी द्वारा परीक्षण के दौर से गुजर रहे हैं और उम्मीद है कि इस महीने के अंत उन्हें भी स्वीकृत मिल सकती है।